आज का मौसम 15 मई: हरियाणा, दिल्ली, बिहार और बंगाल तक 21 से अधिक राज्यों में 50kmph स्पीड वाले तूफान का अलर्ट, इन जगहों पर भारी बारिश

India Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के लिए आज 15 मई का मॉर्निंग वेदर बुलेटिन जारी कर दिया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की आहट के बीच देश के 21 से अधिक राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है।

अपडेटेड May 15, 2026 पर 9:10 AM
हरियाणा, दिल्ली, बिहार और बंगाल तक 21 से अधिक राज्यों में 50kmph स्पीड वाले तूफान का अलर्ट

India Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के लिए आज 15 मई का मॉर्निंग वेदर बुलेटिन जारी कर दिया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की आहट के बीच देश के 21 से अधिक राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। एक तरफ जहां दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में 50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान का अलर्ट है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण और उत्तर-पूर्वी भारत के हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

यहां नीचे जानिए आज के मौसम का पूरा हाल और मानसून को लेकर ताजा अपडेट-

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र (Low-Pressure Area) सक्रिय है। इसके चलते देश के बड़े हिस्से में प्री-मानसून गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है।


इन राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट

IMD ने आज देश के 21 से अधिक राज्यों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना जताई है।

उत्तर-पश्चिम भारत: दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख।

मध्य और पूर्वी भारत: बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल (उप-हिमालयी क्षेत्र)।

दक्षिण और पश्चिम भारत: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र (कोंकण और गोवा)।

पूर्वोत्तर: नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा।

इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार वाले प्रचंड थंडरस्क्वॉल की चेतावनी दी गई है।

इन इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि (Heavy Rain & Hailstorm)

कुछ राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और ओले गिरने की भी संभावना है:

भारी बारिश: केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

ओलावृष्टि: उत्तर आंतरिक कर्नाटक में आज ओले गिरने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

भीषण लू का भी अलर्ट जारी

जहां आधे देश में बारिश का अलर्ट है, वहीं कई इलाके अब भी भीषण गर्मी से तपेंगे:

उत्तर प्रदेश (पूर्वी और पश्चिमी), मध्य प्रदेश, विदर्भ, मारवाड़, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में आज लू चलने की स्थिति बनी रहेगी।

पश्चिमी मध्य प्रदेश में रातें काफी गर्म रहने वाली हैं, जिससे लोगों को बेचैनी महसूस हो सकती है।

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की ओर से जारी 15 मई का पूरे भारत का वेदर मैप यहां नीचे देखिए

WhatsApp Image 2026-05-15 at 8.53.52 AM (1)

मानसून 2026 पर ताजा अपडेट

मौसम विभाग ने राहत भरी खबर देते हुए बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। 16 मई के आसपास मानसून दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है।

मछुआरों के लिए चेतावनी

अरब सागर: केरल तट और लक्षद्वीप के आसपास 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो झोंकों में 60 किमी/घंटा तक जा सकती हैं।

बंगाल की खाड़ी: मन्नार की खाड़ी, अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी व मध्य हिस्सों में समुद्र बेहद अशांत रहेगा। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है।

तापमान का पूर्वानुमान

अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। गुजरात में तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather Forecast: दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 43°C के पार जाने की चेतावनी!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।