Get App

सुकेश ने जैकलीन को दिया 'क्रिसमस गिफ्ट'! अमेरिका के बेवर्ली हिल्स में आलीशान घर और RCB टीम खरीदने का किया दावा!

Jacqueline Fernandez: एक तरफ जहां सुकेश, जैकलीन से अपने रिश्ते का हमेशा इजहार करता रहता है वहीं अभिनेत्री ने लगातार उससे संबंधों को इनकार किया है। फरवरी 2024 में उन्होंने सुकेश पर मानसिक उत्पीड़न और छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की भी मांग की थी

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Dec 25, 2025 पर 9:51 AM
सुकेश ने जैकलीन को दिया 'क्रिसमस गिफ्ट'! अमेरिका के बेवर्ली हिल्स में आलीशान घर और RCB टीम खरीदने का किया दावा!
सुकेश बार-बार जैकलीन के साथ अपने रिश्ते और महंगे तोहफों का दावा करता है, वहीं जैकलीन इन दावों को सिरे से खारिज करती रही हैं

Sukesh Chandrasekhar: दिल्ली की मंडोली जेल में बंद कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उसने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को क्रिसमस के मौके पर एक ऐसा लेटर लिखा है, जो चर्चा का विषय बन गया है। इस लेटर में सुकेश ने दावा किया है कि उसने जैकलीन के लिए अमेरिका के पॉश इलाके बेवर्ली हिल्स (Beverly Hills) में एक घर खरीदा है, जिसे उसने 'द लव नेस्ट' नाम दिया है।

तैयार हो गया है सपनों का 'लव नेस्ट'

बुधवार को लिखे गए इस पत्र में सुकेश ने जैकलीन के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हुए लिखा, 'सुकेश ने दावा किया कि उसने बेवर्ली हिल्स में वो घर तैयार कर लिया है जिसका सपना दोनों ने देखा था। लेटर के मुताबिक, यह घर पहले की प्लानिंग से भी बड़ा और बेहतर है। सुकेश ने लिखा कि इस घर के चारों ओर एक निजी '19-होल' का एक गोल्फ कोर्स भी है। उसने इसे जैकलीन के लिए अपना 'क्रिसमस गिफ्ट' बताया है।

RCB टीम खरीदने की तैयारी?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें