Get App

Stock Market Rally: सेंसेक्स 827 अंक उछला, निफ्टी फिर 24200 के पार; 5 कारणों से लगातार दूसरे दिन तेजी

Stock Market Rally: TCS के के तिमाही नतीजों के बाद इसके शेयरों में 3% से ज्यादा की बढ़त देखी गई। इसके कारण निफ्टी IT इंडेक्स में जबरदस्त तेजी है। एशियाई बाजार बढ़त में हैं। इसका असर भी देश के शेयर बाजार पर है

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 10, 2026 पर 4:53 PM
Stock Market Rally: सेंसेक्स 827 अंक उछला, निफ्टी फिर 24200 के पार; 5 कारणों से लगातार दूसरे दिन तेजी
रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 15 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.32 पर पहुंच गया।

शेयर बाजार में शुक्रवार, 10 जुलाई को लगातार दूसरे दिन तेजी रही। सेंसेक्स हरे निशान में खुलने के बाद 900 अंक तक चढ़ा। इसके पीछे IT शेयरों में खरीदारी, एशियाई बाजारों की तेजी जैसे कई फैक्टर हैं। सेंसेक्स की ओपनिंग हरे निशान में 77,395.63 पर हुई। फिर यह पिछली क्लोजिंग से 900.41 अंक से ज्यादा चढ़कर 77,642.23 के हाई तक गया। इसी तरह निफ्टी बढ़त के साथ 24,124.70 पर खुला और फिर 265.65 अंक उछलकर 24,228.45 के हाई तक गया।

बाद में सेंसेक्स 827.57 अंकों की बढ़त के साथ 77,569.39 पर और निफ्टी 244.10 अंकों की बढ़त के साथ 24,206.90 पर सेटल हुआ। गुरुवार को सेंसेक्स 238.22 अंक या 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,741.82 पर और निफ्टी 80.75 अंक या 0.34 प्रतिशत बढ़कर 23,962.80 पर बंद हुआ था। आइए जानते हैं Stock Market में शुक्रवार की तेजी के अहम कारण...

US-ईरान युद्ध के समाधान की उम्मीद

गुरुवार को एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि अमेरिका, ईरान के साथ मसलों को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है और हालिया तनाव के बावजूद तकनीकी बातचीत जारी है। इस खबर से भू-राजनीतिक मोर्चे पर तनाव बढ़ने की चिंता कम हुई है, जिससे बाजार को सहारा मिला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें