Get App

'किसी ने मेरा साथ नहीं दिया फिर इतनी मेहनत क्यों करूं' भारतीय टीम में वापसी नहीं होने पर छलका इस खिलाड़ी का दर्द

भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान ने टीम इंडिया में लगातार मौका नहीं मिलने पर अपनी निराशा जाहिर की है। उन्होंने बताया कि टीम इंडिया में लगातार मौका नहीं मिलने से अब उन्हें हर दिन मेहनत करने की प्रेरणा जुटाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पिता नौशाद के अलावा किसी ने उनका साथ नहीं दिया

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 02, 2026 पर 8:56 PM
'किसी ने मेरा साथ नहीं दिया फिर इतनी मेहनत क्यों करूं' भारतीय टीम में वापसी नहीं होने पर छलका इस खिलाड़ी का दर्द
सेलेक्टर्स के साथ बातचीत को लेकर सरफराज खान ने कहा कि उन्होंने टीम में चुनने का फैसला उनके ऊपर छोड़ दिया है

भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज सरफराज खान इस समय चर्चा में हैं। हाल ही में सरफराज खान ने टीम इंडिया से लगातार नजरअंदाज किए जाने पर अपना दर्द शेयर किया है। एक इंटरव्यू में भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान ने बताया कि टीम इंडिया में लगातार मौका नहीं मिलने से अब उन्हें हर दिन मेहनत करने की प्रेरणा जुटाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पिता नौशाद के अलावा किसी ने उनका साथ नहीं दिया। अब उनके पिता का भरोसा और उनकी मेहनत ही उन्हें आगे बढ़ने और रन बनाने की ताकत देती है। जानें सरफराज खान ने क्या कहा

हर दिन खुद से पूछता हूं ये सवाल

द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए सरफराज खान ने बताया, “मैं हर सुबह उठकर खुद से यही सवाल करता हूं कि मुझे बार-बार इतनी मेहनत क्यों करनी चाहिए और हर बार उसी दौर से क्यों गुजरना चाहिए?” उन्होंने आगे कहा, “लेकिन जब मैं अपने पिता को मेरे लिए मेहनत करते देखता हूं, तो मेरा मन उनके लिए रन बनाने का करता है। यही एक वजह है, जो मुझे आगे बढ़ने और मेहनत करते रहने की प्रेरणा देती है।”

सेलेक्टर्स को लेकर क्या कहा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें