Get App

वित्त मंत्री इक्विटी टैक्स की चिंताओं पर विचार करेंगी, टाटा ग्रुप विवाद जल्द सुलझाने की अपील भी की

Nirmala Sitharaman on Equity Tax: विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच इक्विटी टैक्स को लेकर सरकार के रुख में बदलाव के संकेत मिले हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बाजार की चिंताओं पर विचार करने की बात कही। वहीं, टाटा ग्रुप के विवाद को जल्द सुलझाने की अपील भी की है।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 02, 2026 पर 9:25 PM
वित्त मंत्री इक्विटी टैक्स की चिंताओं पर विचार करेंगी, टाटा ग्रुप विवाद जल्द सुलझाने की अपील भी की
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाटा ग्रुप के भीतर चल रहे विवाद को जल्द सुलझाने की अपील की है।

Nirmala Sitharaman on Equity Tax: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फिर कहा है कि सरकार इक्विटी पर टैक्स से जुड़ी चिंताओं पर विचार करेगी। विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। ऐसे में टैक्स को लेकर बाजार में उठ रही चिंताओं पर सरकार ध्यान देगी। सीतारमण ने यह बात Financial Express Leadership Awards के दौरान कही।

इक्विटी टैक्स पर क्या बोलीं निर्मला सीतारमण?

सीतारमण ने कहा कि 2023 में विदेशी निवेश रिकॉर्ड स्तर पर था। उस समय भी टैक्स स्ट्रक्चर में कोई बदलाव नहीं किया गया था। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। विदेशी निवेशकों की बिकवाली बढ़ी है और टैक्स को लेकर चिंताएं भी तेज हुई हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि वह इन मुद्दों पर विचार करेंगी।

उन्होंने इक्विटी निवेश को भी डेट मार्केट की तरह समर्थन देने की मांग को स्वीकार किया। सीतारमण ने कहा कि भारत को 7% से ज्यादा की ग्रोथ बनाए रखने के लिए पूंजी की जरूरत है। खासकर इक्विटी निवेश जरूरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें