बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश के तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसकी वजह से दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं मौसम को देखते हुए इंडिगो ने एहतियात के तौर पर 3 नवंबर को विजयवाड़ा एयरपोर्ट से आने-जाने वाली आठ उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरपोर्ट के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) ने इसकी जानकारी दी है। यह फैसला खराब मौसम के कारण यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
