Get App

Bonus Share: 1 साल में 248% उछला ज्वेलरी स्टॉक, अब हर शेयर एक मुफ्त देने का ऐलान

Bonus Share: एक ज्वेलरी कंपनी ने निवेशकों को हर शेयर पर एक मुफ्त शेयर देने का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ने 1:1 बोनस इश्यू को मंजूरी दी है। शेयर ने एक साल में 268% से ज्यादा रिटर्न दिया है। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 02, 2026 पर 10:59 PM
Bonus Share: 1 साल में 248% उछला ज्वेलरी स्टॉक, अब हर शेयर एक मुफ्त देने का ऐलान
30 अक्टूबर को Utssav CZ Gold Jewels का शेयर NSE पर 2.21% गिरकर ₹930 पर बंद हुआ।

Bonus Share: ज्वेलरी कंपनी Utssav CZ Gold Jewels ने अपने शेयरधारकों को 1:1 बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ने 23 अक्टूबर को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। हालांकि, इसके लिए शेयरधारकों और नियामकीय मंजूरी मिलना अभी बाकी है।

इस बोनस इश्यू के तहत निवेशकों को हर एक शेयर पर एक अतिरिक्त फ्री शेयर मिलेगा। कंपनी कुल 2.5 करोड़ नए शेयर जारी करेगी। इससे उसके कुल इक्विटी शेयरों की संख्या 2.5 करोड़ से बढ़कर 5 करोड़ हो जाएगी। वहीं, कंपनी की पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल भी ₹24.998 करोड़ से बढ़कर ₹49.996 करोड़ हो जाएगी।

रिजर्व से जारी होंगे बोनस शेयर

Utssav CZ Gold Jewels ने बताया कि बोनस शेयर जारी करने के लिए 31 मार्च 2026 तक उपलब्ध सिक्योरिटीज प्रीमियम, फ्री रिजर्व और रिटेन्ड अर्निंग का इस्तेमाल किया जाएगा। बोर्ड की मंजूरी के 60 दिनों के भीतर पात्र शेयरधारकों के खाते में बोनस शेयर क्रेडिट किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी रिकॉर्ड डेट घोषित नहीं की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें