Vijay Shah Remarks on Colonel Sofiya Qureshi: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्हें संवेदनशील होना चाहिए। शीर्ष अदालत ने कहा कि इस प्रकार की अशोभनीय टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री विजय शाह की माफी पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या यह कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए 'मगरमच्छ के आंसू' हैं। शीर्ष अदालत ने कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ शर्मनाक टिप्पणी को लेकर शाह से कहा कि आपके बयान से पूरा देश शर्मसार है।
