देश में सोने पर दबाव बढ़ रहा है। कीमत लगातार फिसल रही है। 26 जून की सुबह ज्यादातर शहरों में यह सस्ता हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 141470 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मुंबई में भाव 141320 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,800 रुपये घटकर 1,45,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई।
