Get App

Humayun Kabir: मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर के बेटे ने पुलिसकर्मी से की मारपीट! पुलिस ने किया गिरफ्तार

शिकायत में कहा गया है कि जब कांस्टेबल ने कुछ दिनों की छुट्टी के लिए आवेदन किया, तो इसी बात पर विधायक के बेटे ने कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।एक पुलिस अधिकारी ने PTI को बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आगे ज़रूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 28, 2025 पर 6:39 PM
Humayun Kabir: मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर के बेटे ने पुलिसकर्मी से की मारपीट! पुलिस ने किया गिरफ्तार
हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद को हिरासत में लिया गया है।

जनता उन्नयन पार्टी (JUP) के प्रमुख और तृणमूल कांग्रेस से निलंबित नेता हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद को रविवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले में हिरासत में लिया गया। उन पर अपने घर पर तैनात एक पुलिसकर्मी से मारपीट करने का आरोप है। बताया गया है कि यह पुलिसकर्मी कांस्टेबल जुम्मा खान थे, जो भरतपुर के विधायक हुमायूं कबीर के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) के रूप में तैनात थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने PTI को बताया कि गुलाम नबी आज़ाद, जिन्हें सोहेल भी कहा जाता है, को कांस्टेबल जुम्मा खान की शिकायत के आधार पर हिरासत में लिया गया।

विधायक के बेटे ने किया हमला 

शिकायत में कहा गया है कि जब कांस्टेबल ने कुछ दिनों की छुट्टी के लिए आवेदन किया, तो इसी बात पर विधायक के बेटे ने कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।एक पुलिस अधिकारी ने PTI को बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आगे ज़रूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बाबरी मस्जिद को लेकर चर्चा में 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें