Get App

Chaitanyananda Saraswati Arrested: चैतन्यानंद सरस्वती हुआ गिरफ्तार, 17 छात्राओं से यौन शोषण का आरोपी आगरा में धराया!

Chaitanyananda Saraswati Arrested: आरोप सामने आने और एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही चैतन्यानंद सरस्वती फरार चल रहा था। दिल्ली पुलिस की टीमें उसकी तलाश में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में लगातार छापेमारी कर रही थीं

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Sep 28, 2025 पर 10:37 AM
Chaitanyananda Saraswati Arrested: चैतन्यानंद सरस्वती हुआ गिरफ्तार, 17 छात्राओं से यौन शोषण का आरोपी आगरा में धराया!
चैतन्यानंद सरस्वती पर यौन शोषण और वित्तीय हेराफेरी के गंभीर आरोप हैं

Delhi Ashram Case: 17 स्टूडेंट्स के यौन शोषण के आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती को दिल्ली पुलिस ने रविवार तड़के आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। 62 वर्षीय सरस्वती जिसे स्वामी पार्थसारथी के नाम से भी जाना जाता है वो लगभग दो महीने से फरार चल रहा था। उस पर यौन शोषण और वित्तीय हेराफेरी के गंभीर आरोप हैं। दिल्ली की एक अदालत ने हाल ही में उसकी अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी, जिसके बाद से ही उस पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा था।

बाबा के खिलाफ गलत व्यवहार की शिकायत सबसे पहले एक छात्र और एक वायु सेना अधिकारी द्वारा संस्थान के पीठ को लिखे गए दो पत्रों के माध्यम से सामने आई थी। इन्हीं पत्रों को आधार बनाकर एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद उस पर यौन उत्पीड़न के साथ-साथ धोखाधड़ी के आरोप भी लगे हैं।

कैसे हुई बाबा की गिरफ्तारी?

आरोप सामने आने और एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही चैतन्यानंद सरस्वती फरार चल रहा था। दिल्ली पुलिस की टीमें उसकी तलाश में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में लगातार छापेमारी कर रही थीं। गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस ने उसका पता आगरा, उत्तर प्रदेश में लगाया और रविवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें