Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News APRIL 10, 2025 / 11:19 PM IST

Tahawwur Rana News Highlights: पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुआ आतंकी तहव्वुर राणा, भारी सुरक्षा के बीच आधी रात अदालत पहुंची NIA टीम

Tahawwur Rana Extradition Highlights: 26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड आतंकी तहव्वुर हुसैन राणा आखिरकार 17 साल भारत पहुंच गया है। NIA ने एक बयान में बताया कि अमेरिका से उसे लेकर आ रहा विशेष विमान नई दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम को लैंड किया। राणा को NIA ने अपनी कस्टडी में ले ली है। राणा के भारत पहुंचने के बाद पहली तस्वीर सामने आई है। इसमें राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी उसे पकड़े नजर आ रहे हैं। गुरुवार रात को उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया

Tahawwur Rana India Extradition Highlights: मुंबई हमलों का आरोपी और पाकिस्तानी-कनाडाई आतंकी तहव्वुर राणा आखिरकार 17 साल बाद भारत की सरजमीं पहुंच गया है। नई दिल्ली में कदम रखते ही उस पर अब कानूनी शिकंजा कस दिया गया है। राणा को प्रत्यर्पण से बचने की उसकी आखिरी कोशिश भी विफल होने के बाद भारत लाया गया है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के जजों ने उसका स्टे लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया था

Tahawwur Rana News Live Updates: मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाए जाने के बाद NIA ने गिरफ्तार कर लिया है
Tahawwur Rana News Live Updates: मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाए जाने के बाद NIA ने गिरफ्तार कर लिया है
APRIL 10, 2025 / 11:15 PM IST

लाइव ब्लॉग के साथ बने रहने के लिए आप सभी का आभार

    APRIL 10, 2025 / 11:13 PM IST

    Tahawwur Rana News Live Updates: NIA मुख्यालय के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था

    दिल्ली में राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA के मुख्यालय के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को पटियाला हाउस कोर्ट में लाया गया है। NIA ने उसे विशेष कोर्ट में पेश किया है। उसकी हिरासत की कार्रवाई पर बहस चल रही है। पाकिस्तानी मूल के 64 वर्षीय कनाडाई नागरिक राणा को गुरुवार शाम एक विशेष विमान से अमेरिका से दिल्ली लाया गया।

      APRIL 10, 2025 / 11:11 PM IST

      Tahawwur Rana News Live Updates: 'सरकार बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटका देगी': संजय राउत का दावा

      शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को तुरंत फांसी दी जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि सरकार बिहार चुनाव के दौरान ऐसा करेगी। राणा को अमेरिका से सफलतापूर्वक प्रत्यर्पित कराने के बाद गुरुवार शाम को उसे भारत लाया गया। फिर उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

      अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी मूल के 64-वर्षीय कनाडाई नागरिक राणा को गुरुवार शाम एक विशेष विमान से दिल्ली लाया गया, जिससे कई दिन से जारी इन अटकलों पर विराम लग गया कि उसे कब और कैसे प्रत्यर्पित किया जाएगा।

      राउत ने यह भी मांग की है कि कुलभूषण जाधव को वापस लाया जाए। जाधव को 2016 में गिरफ्तार कर लिया गया था। कथित जासूसी के लिए पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने उन्हें मौत की सजा सुनाई थी। भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को मनगढ़ंत बताकर खारिज किया था।

        APRIL 10, 2025 / 10:36 PM IST

        Tahawwur Rana News Live Updates: पटियाला हाउस कोर्ट में आतंकी तहव्वुर राणा की पेशी

        26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों के आरोपी आतंकी तहव्वुर राणा को गुरुवार (10 अप्रैल) रात को भारी सुरक्षा के बीच पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। पाकिस्तानी मूल के 64 वर्षीय कनाडाई नागरिक राणा को गुरुवार शाम एक विशेष विमान से अमेरिका से दिल्ली लाया गया।

          APRIL 10, 2025 / 10:28 PM IST

          Tahawwur Rana News Live Updates: आतंकी हमले से पहले तहव्वुर राणा ने देश के इन शहरों का किया था दौरा

          सूत्रों के मुताबिक, तहव्वुर राणा ने 13 नवंबर से 21 नवंबर 2008 के बीच अपनी पत्नी समराज राणा अख्तर के साथ उत्तर प्रदेश के हापुड़ और आगरा के अलावा दिल्ली, कोच्चि, अहमदाबाद और मुंबई का दौरा किया था। सूत्रों ने कहा कि संभव है कि राणा की इन यात्राओं के पीछे देशभर में अन्य स्थानों को भी निशाना बनाने की बड़ी साजिश रही हो। हालांकि उससे पूछताछ के बाद ही सटीक विवरण मिल सकेगा।

          पाकिस्तानी मूल के 64 वर्षीय कनाडाई नागरिक राणा को गुरुवार शाम एक विशेष विमान से दिल्ली लाया गया। अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय ने भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ राणा की अर्जी सात अप्रैल को खारिज कर दी थी, जिससे उसे भारत लाने का रास्ता साफ हो गया था।

            APRIL 10, 2025 / 10:08 PM IST

            Tahawwur Rana News Live Updates: तहव्वुर राणा से पूछताछ में मुंबई हमले में पाकिस्तान की भूमिका उजागर होने की उम्मीद

            अमेरिका से प्रत्यर्पित किए गए तहव्वुर हुसैन राणा को भारत में न्यायिक प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा। जांचकर्ताओं को उम्मीद है कि उससे पूछताछ में 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों में पाकिस्तान के सरकारी तत्वों की भूमिका उजागर होगी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जांचकर्ताओं को यह भी उम्मीद है कि पूछताछ में नवंबर 2008 में देश की आर्थिक राजधानी में हुए भयावह हमलों से पहले राणा की उत्तर और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों की यात्राओं के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिलेंगे।

              APRIL 10, 2025 / 9:49 PM IST

              Tahawwur Rana News Live Updates: तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर अमेरिका का आया बयान

              मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाए जाने के बाद NIA ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच, पाकिस्तानी मूल के आतंकी के प्रत्यर्पण पर अमेरिका न्याय विभाग का पहला बयान सामने आया है। अमेरिका ने कहा है कि 26/11 हमलों के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए ये बहुत बड़ा कदम है। अमेरिका ने कहा कि तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण न्याय की दिशा में अहम कदम है।

                APRIL 10, 2025 / 9:30 PM IST

                Tahawwur Rana News Live Updates: बीजेपी ने तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को बताया 'बड़ी उपलब्धि', कांग्रेस पर आतंकवाद के प्रति नरम रुख अपनाने का लगाया आरोप

                भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को कहा कि मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'नए भारत' के आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने के संकल्प को दर्शाता है। इसने साथ ही उसने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति के लिए आतंकवाद के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया। अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद राणा को गुरुवार को दिल्ली लाया गया। बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राणा का प्रत्यर्पण मोदी सरकार और इसकी सुरक्षा एजेंसियों की एक बड़ी उपलब्धि है।

                उन्होंने कहा कि यह उन सुरक्षाकर्मियों के प्रति भी श्रद्धांजलि है जिन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों से लड़ते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। साथ ही यह उस हमले में मारे गए 160 से अधिक लोगों को न्याय दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उस आतंकी हमले में मारे गए लोगों में अमेरिका, इजराइल, फ्रांस, जर्मनी, इटली तथा अन्य देशों के नागरिक भी थे।

                  APRIL 10, 2025 / 8:59 PM IST

                  Tahawwur Rana News Live Updates: NSG और NIA की टीमों ने तहव्वुर राणा को नई दिल्ली लाई

                  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार शाम को एक बयान में बताया कि 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी अमेरिका से उसके सफल प्रत्यर्पण के बाद IGIA, नई दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद की गई। एजेंसी ने बताया कि राणा को अमेरिका के लॉस एंजिल्स से एक विशेष विमान में NSG और NIA की टीमों द्वारा नई दिल्ली लाया गया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। एयरपोर्ट पर NIA की जांच टीम ने सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद मुख्य रूप से शिकागो (अमेरिका) में रहने वाले पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक राणा को फ्लाइट से उतरते ही गिरफ्तार कर लिया गया।

                    APRIL 10, 2025 / 8:33 PM IST

                    Tahawwur Rana News Live Updates: भारत आने के बाद तहव्वुर राणा की सामने आई पहली तस्वीर, NIA की गिरफ्त में दिखा आतंकी

                    भारत आने के बाद आतंकी तहव्वुर राणा की पहली तस्वीर सामने आई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार शाम को 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता राणा को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी उसके अमेरिका से सफल प्रत्यर्पण के बाद नई दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद की गई।

                      APRIL 10, 2025 / 8:22 PM IST

                      Tahawwur Rana News Live Updates: 'तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण से जांच में मजबूती आएगी': NIA का बयान

                      मुंबई आतंकी हमलों की जांच करने वाली NIA टीम में शामिल रहे केरल के पूर्व पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहरा ने गुरुवार को कहा कि आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण से हमलों के पीछे की व्यापक साजिश को उजागर करने के प्रयासों को काफी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राणा को भारत लाए जाने से जांच एजेंसियों को यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि क्या 2008 के मुंबई हमलों में और लोग भी शामिल थे।

                      बेहरा ने कहा कि भारतीय एजेंसियों को पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी से पूछताछ करने का कभी मौका नहीं मिला, जिससे उसका प्रत्यर्पण और भी महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि जांचकर्ताओं को इस बात के सबूत मिले हैं कि राणा ने कोच्चि का दौरा किया था और साक्षात्कार आयोजित किए थे। उन्होंने कहा कि राणा को भारत लाए जाने से उस पर सफल मुकदमा चलाया जा सकेगा और उसे अधिकतम सजा दी जा सकेगी।

                        APRIL 10, 2025 / 7:59 PM IST

                        Tahawwur Rana News Live Updates: आतंकी तहव्वुर राणा मामले में नरेंद्र मान होंगे सरकारी वकील

                        गृह मंत्रालय ने मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को हुए आतंकवादी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के खिलाफ दिल्ली में मुकदमे के लिए अधिवक्ता नरेंद्र मान को विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) नियुक्त किया। दिल्ली विश्वविद्यालय से वर्ष 1990 में ग्रेजुएट मान ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का प्रतिनिधित्व किया है। वह कई महत्वपूर्ण मामलों में पेश हुए हैं। वह जनवरी, 2011 से अप्रैल, 2019 के बीच दिल्ली उच्च न्यायालय में सीबीआई के लिए विशेष लोक अभियोजक थे।

                        सीबीआई के वकील के रूप में मान ने आपराधिक अपील, रिट याचिकाएं, आपराधिक पुनरीक्षण याचिकाएं, निरस्तीकरण याचिकाएं और विविध आपराधिक मामलों में पैरवी की थी। मान ने मेडिकल काउंसिल घोटाला, एआईसीटीई घोटाला, सीडब्ल्यूजी मामले, सीजीएचएस सोसाइटी घोटाला और एफसीआरए, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और बैंकिंग धोखाधड़ी के मामलों में सीबीआई का प्रतिनिधित्व किया था।

                        वह जैन डायरी हवाला मामला, बोफोर्स मामला और सहकारी समिति मामले में भी पेश हुए थे। गृह मंत्रालय ने नौ अप्रैल को एक अधिसूचना जारी कर मान को विशेष अभियोजक नियुक्त किया था। अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट द्वारा राणा (64) का आवेदन खारिज किए जाने के बाद प्रत्यर्पण से बचने का उसका आखिरी प्रयास विफल रहा और अब उसे भारत लाया गया।

                          APRIL 10, 2025 / 7:43 PM IST

                          Tahawwur Rana News Live Updates: पटियाला हाउस कोर्ट से मीडियाकर्मियों को हटाया गया, थोड़ी देर में तहव्वुर राणा की होगी पेशी

                          मुंबई में 26/11 के आतंकवादी हमलों के मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत में पेश किए जाने से पहले पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मीडियाकर्मियों और आम लोगों को अदालत परिसर से हटा दिया है। मीडियाकर्मियों से (अदालत परिसर से) बाहर जाने के लिए कहते समय पुलिस ने कहा कि वह यह सुनिश्चित कर रही है कि अदालत कैंपस पूरी तरह से खाली रहे।

                          इस बीच, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ वकील दयान कृष्णन और विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र मान अदालत परिसर पहुंच गए हैं। हालांकि, उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने अदालत परिसर में लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित करने के लिए सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

                            APRIL 10, 2025 / 7:28 PM IST

                            Tahawwur Rana News Live Updates: 'तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई थी चर्चा': एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री को दी बधाई

                            महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा, "देश पर हुए सबसे बड़े आतंकी हमले 26/11 के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत लाया गया है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तहे दिल से बधाई देता हूं। करीब एक महीने पहले प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच चर्चा हुई थी। उसके अनुसार अमेरिका ने देश के सबसे बड़े अपराधी को भारत ट्रांसफर किया। इसके लिए मैं विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को भी बधाई देता हूं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमले के लिए जिम्मेदार तहव्वुर राणा को कड़ी सजा मिलेगी। इसमें कोई शंका नहीं है।"

                              APRIL 10, 2025 / 7:13 PM IST

                              Tahawwur Rana News Live Updates: तहव्वुर राणा के दिल्ली पहुंचते ही JLN मेट्रो स्टेशन बंद, NIA मुख्यालय में हलचल तेज

                              26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के भारत प्रत्यर्पण के बाद एनआईए मुख्यालय के सामने स्थित जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 2 को बंद कर दिया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को कहा कि उसने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों के मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा का सफलतापूर्वक प्रत्यर्पण कराया है। एनआईए ने एक बयान में कहा कि 2008 के मुंबई हमलों के मुख्य साजिशकर्ता को न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में लाने के लिए वर्षों के सतत एवं ठोस प्रयासों के बाद यह प्रत्यर्पण हुआ है।

                                APRIL 10, 2025 / 7:06 PM IST

                                Tahawwur Rana News Live Updates: तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर NIA का आया बयान

                                26 नवंबर, 2008 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड आतंकी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का बयान सामने आया है। NIA ने कहा है कि तहव्वुर राणा को अमेरिका से सफलतापूर्वक प्रत्यर्पण किया गया है। एजेंसी ने कहा कि ये सालों के ठोस प्रयासों का नतीजा है।

                                  APRIL 10, 2025 / 6:51 PM IST

                                  Tahawwur Rana News Live Updates: 'देश पर बुरी नजर रखने वाले देशद्रोहियों का कल्याण नहीं है'

                                  26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने गुरुवार को कहा कि तहव्वुर राणा को भारत लाया जा चुका है। अब हमारे देश पर बुरी नजर रखने वाले देशद्रोहियों का कल्याण नहीं है। उन्होंने कहा कि इन सभी लोगों का सफाया होगा। राणा मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली उर्फ ​​दाऊद गिलानी का करीबी सहयोगी है।

                                    APRIL 10, 2025 / 6:44 PM IST

                                    Tahawwur Rana News Live Updates: पाकिस्तानी आर्मी में भी काम कर चुका है तहव्वुर राणा, मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड को अमेरिका से खींच लाया भारत

                                    26 नवंबर, 2008 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड आतंकी तहव्वुर हुसैन राणा का पाकिस्तान में 1961 में जन्म हुआ था। उसने पाकिस्तान आर्मी मेडिकल कोर में सेवाएं दी थीं। इसके बाद वह 1990 के दशक में कनाडा चला गया, जहां उसे नागरिकता दी गई। राणा मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली उर्फ ​​दाऊद गिलानी का करीबी सहयोगी है। हेडली ने हमलों से पहले खुद को राणा की इमीग्रेशन कंपनी का कर्मचारी बताकर मुंबई के स्थानों की रेकी की थी। 26 नवंबर, 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों के एक ग्रुप ने अरब सागर में समुद्री रूट्स का इस्तेमाल करके भारत की आर्थिक राजधानी में घुसने के बाद सीएसएमटी, दो होटलों और एक यहूदी केंद्र पर हमला किया था। इस भीषण आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी।

                                      APRIL 10, 2025 / 6:30 PM IST

                                      Tahawwur Rana News Live Updates: भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, अमेरिका से दिल्ली पहुंचा आतंकी तहव्वुर हुसैन राणा

                                      26 नवंबर, 2008 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के आरोपी और पाकिस्तानी-कनाडाई आतंकी तहव्वुर राणा आखिरकार 17 साल बाद भारत की धरती पर पहुंच गया है। अमेरिका से लाया जा रहा राणा का विशेष विमान पालम एयरपोर्ट पर लैंड कर गया है। एयरपोर्ट से उसे NIA मुख्यालय ले जाया जाएगा।

                                        APRIL 10, 2025 / 6:23 PM IST

                                        Tahawwur Rana News Live Updates: दिल्ली बार एसोसिएशन ने आतंकी तहव्वुर राणा के खिलाफ पारदर्शी सुनवाई की जताई प्रतिबद्धता, कहा- कार्यवाही में कोई व्यवधान नहीं आएगा

                                        नई दिल्ली बार एसोसिएशन ने 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के खिलाफ बिना किसी व्यवधान के निष्पक्ष और पारदर्शी सुनवाई का बृहस्पतिवार को आश्वासन दिया। एसोसिएशन ने आश्वासन दिया कि राणा की अदालत में पेशी के दौरान परिसर में कानून और व्यवस्था की स्थिति या न्यायिक कार्यवाही में कोई व्यवधान नहीं आएगा।

                                        एसोसिएशन के सचिव तरुण राणा ने पीटीआई से कहा, "बार एसोसिएशन यह सुनिश्चित करेगी कि परिसर में कानून और व्यवस्था में कोई व्यवधान न आए या न्यायिक कार्यवाही में कोई व्यवधान न आए, क्योंकि हम मामले की गंभीरता और महत्व को लेकर सतर्क हैं।"

                                        राणा ने कहा, "यह मुद्दा सीधे तौर पर हमारे देश की अखंडता से जुड़ा हुआ है।" उन्होंने कहा, "इसलिए नई दिल्ली बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के रूप में हमारी कार्यकारिणी समिति हमारे देश के कानून का पालन करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

                                          APRIL 10, 2025 / 6:17 PM IST

                                          Tahawwur Rana News Live Updates: 'कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा से उसका कोई लेना-देना नहीं है': पाकिस्तान ने आतंकी से झाड़ा पल्ला

                                          पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि उसका 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा से कोई लेना-देना नहीं है। वह एक कनाडाई नागरिक है तथा उसने लगभग दो दशकों से अपने पाकिस्तानी दस्तावेजों का नवीनीकरण नहीं कराया है। राणा का पाकिस्तान में 1961 में जन्म हुआ था। उसने पाकिस्तान आर्मी मेडिकल कोर में सेवाएं दी थीं। इसके बाद वह 1990 के दशक में कनाडा चला गया, जहां उसे नागरिकता दी गई।

                                          पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने एक प्रेस वार्ता के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, "वह एक कनाडाई नागरिक है और हमारे रिकॉर्ड के अनुसार उसने दो दशकों से अधिक समय से अपने पाकिस्तानी दस्तावेजों का नवीनीकरण नहीं कराया है।"

                                          प्रवक्ता ने हालांकि दस्तावेजों का डिटेल्स नहीं दिया, लेकिन ऐसे दस्तावेजों में अक्सर विदेशों में रह रहे पाकिस्तानियों के लिए राष्ट्रीय पहचान पत्र और पासपोर्ट शामिल होते हैं। राणा मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली उर्फ ​​दाऊद गिलानी का करीबी सहयोगी है। हेडली ने हमलों से पहले खुद को राणा की आव्रजन कंपनी का कर्मचारी बताकर मुंबई के स्थानों की रेकी की थी।

                                            APRIL 10, 2025 / 5:52 PM IST

                                            Tahawwur Rana News Live Updates: दिल्ली के JLN मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 2 बंद, तहव्वुर राणा की सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में लोगों की आवाजाही बैन

                                            मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के मद्देनजर दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू (JLN) मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर दो को बंद कर दिया गया है। साथ ही उसके आसपास लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। साल 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को थोड़ी देर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के कार्यालय ले जाया जाएगा। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) के प्रवक्ता ने कहा, "एनआईए कार्यालय की इमारत के सबसे नजदीक जेएलएन मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर दो एहतियात के तौर पर बंद रहेगा।"

                                            उन्होंने कहा कि मेट्रो ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। साथ ही स्टेशन पर अन्य सभी एंट्री और एग्जिट गेट यात्रियों के लिए खुले रहेंगे। 26 नवंबर 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों के एक समूह ने समुद्री मार्ग से भारत की वित्तीय राजधानी में घुसने के बाद मुंबई के सीएसटी, दो आलीशान होटलों और एक यहूदी केंद्र पर समन्वित हमला किया। तीन दिन तक चले इस आतंकी हमले में 166 लोग मारे गए थे।

                                              APRIL 10, 2025 / 5:34 PM IST

                                              Tahawwur Rana News Live Updates: 'कांग्रेस के समय बम धमाके होते थे और मोदी सरकार में उन्हें पकड़ा जाता है'

                                              भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद अनुराग ठाकुर ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टर माइंड तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण पर गुरुवार कहा, "राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से मैं इतना ही कहना चाहता हूं कि कांग्रेस की सरकारों के समय चाहे कसाब आया, तहव्वुर राणा आया। ऐसे लोगों ने आकर सिर्फ बम धमाके ही किए।"

                                              पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "हिंदुस्तान में एक नहीं अनेकों बम धमाके कांग्रेस सरकार में हुए लेकिन कांग्रेस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। फर्क इतना ही है कि कांग्रेस के समय बम धमाके होते थे। जबकि मोदी सरकार में बम धमाके करने वालों को पकड़ा जाता है। साथ ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है।"

                                                APRIL 10, 2025 / 5:17 PM IST

                                                Tahawwur Rana News Live Updates: तहव्वुर राणा से पाकिस्तान ने झाड़ा पल्ला

                                                26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा से पाकिस्तान ने किनारा कर लिया है। तहव्वुर राणा पर पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि वह एक कनाडाई नागरिक है, उसने अपने पाकिस्तानी दस्तावेजों का नवीनीकरण नहीं कराया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने कहा, "तहव्वुर राणा ने दो दशकों से अधिक समय से अपने पाकिस्तानी दस्तावेजों का नवीनीकरण नहीं कराया है। उसकी कनाडाई राष्ट्रीयता बहुत स्पष्ट है।"

                                                  APRIL 10, 2025 / 5:09 PM IST

                                                  Tahawwur Rana News Live Updates: 'यह बहुत बड़ी कूटनीतिक और ऐतिहासिक सफलता है'

                                                  26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर बीजेपी सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा, "उसे 16 साल बाद भारत वापस लाना एक बहुत बड़ी कूटनीतिक और ऐतिहासिक सफलता है... यह भारत के लोगों के लिए बहुत संतोषजनक होगा कि उसे 16 साल बाद उसके अपराधों के लिए आखिरकार सजा मिलेगी। वह पाकिस्तान के बारे में और भी रहस्य उजागर कर सकता है और यह भी बता सकता है कि इस मामले में अन्य मास्टरमाइंड कौन थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वह हासिल कर लिया है जो कांग्रेस-UPA सरकार करने में विफल रही थी।"

                                                    APRIL 10, 2025 / 4:53 PM IST

                                                    Tahawwur Rana News Live Updates: आतंकी तहव्वुर राणा के भारत आने से इजराइल गदगद, मोदी सरकार को दिया धन्यवाद

                                                    इजराइल ने पाकिस्तानी कनाडाई आतंकी और मुंबई 26/11 आतंकी हमलों का मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किए जाने का स्वागत किया है। भारत में इजराइल के राजदूत ने कहा कि मैं आतंकवादियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए भारत सरकार की दृढ़ता के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। राजदूत रियुवेन अजार ने गुरुवार को कहा, "26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए भयानक और वीभत्स आतंकवादी हमलों के अपराधियों में से एक के भारत प्रत्यर्पण के बारे में सुनकर हम उत्साहित हैं। इस हमले में इजराइलियों सहित 170 से अधिक निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी। मैं आतंकवादियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए भारत सरकार को उसकी दृढ़ता के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।"

                                                      APRIL 10, 2025 / 4:35 PM IST

                                                      Tahawwur Rana News Live Updates: '2014 के पहले की सरकार तहव्वुर राणा को बचाना चाहती थी', BJP सांसद मनोज तिवारी का कांग्रेस पर हमला

                                                      26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, "नरेंद्र मोदी सरकार का पहला निश्चय है कि हम अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रखेंगे। अपराधी अपराध करके पाताल में भी चला जाए तो उसे ढूंढने का पूरा प्रयास होगा। मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के लगातार प्रयास हो रहे थे। 2014 के पहले की सरकार ऐसे लोगों को बचाना चाहती थी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण हो रहा है। उसके किए की सजा इस देश की अदालत में तय होगी।"

                                                        APRIL 10, 2025 / 4:32 PM IST

                                                        Tahawwur Rana News Live Updates: तहव्वुर हुसैन राणा को फांसी देने की मांग

                                                        मुंबई में हुए 26/11 के आतंकवादी हमलों में जिंदा बची देविका रोतावन ने गुरुवार को मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को फांसी देने की मांग की। रोतावन मुंबई आतंकी हमला मामले में एक प्रमुख गवाह हैं। उन्होंने मुकदमे के दौरान अदालत में आतंकवादी मोहम्मद अजमल कसाब की पहचान की थी। मुंबई हमलों के समय रोतावन की उम्र महज 9 साल थी। वह दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) में गोलीबारी के दौरान फंस गई थीं। उनके पैर में गोली लगी थी। कसाब के मुकदमे में उनकी गवाही महत्वपूर्ण थी। कसाब को बाद में मुंबई की एक अदालत ने हमलों में उसकी भूमिका के लिए दोषी ठहराया था। उसे 2012 में फांसी दे दी गई थी।

                                                          APRIL 10, 2025 / 4:16 PM IST

                                                          Tahawwur Rana News Live Updates: 'पाक में छिपे साजिशकर्ताओं को भी बेनकाब किया जाए': 26/11 हमलों में जीवित बची देविका की मांग

                                                          मुंबई में हुए 26/11 के आतंकवादी हमलों में जीवित बची देविका रोतावन ने गुरुवार को कहा कि मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा का अमेरिका से प्रत्यर्पण भारत के लिए एक बड़ी जीत है। उन्होंने मांग की है कि पाकिस्तान में छिपे अन्य साजिशकर्ताओं को भी बेनकाब किया जाए और उन्हें सजा दी जाए। रोतावन 26/11 मामले में एक प्रमुख गवाह हैं। उन्होंने मुकदमे के दौरान अदालत में आतंकवादी मोहम्मद अजमल कसाब की पहचान की थी।

                                                          मुंबई हमलों के समय रोतावन की उम्र महज 9 साल थी। वह दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) में गोलीबारी के दौरान फंस गई थीं। उनके पैर में गोली लगी थी। कसाब के मुकदमे में उनकी गवाही महत्वपूर्ण थी। कसाब को बाद में मुंबई की एक अदालत ने हमलों में उसकी भूमिका के लिए दोषी ठहराया था। उसे 2012 में फांसी दे दी गई थी।

                                                            APRIL 10, 2025 / 4:06 PM IST

                                                            Tahawwur Rana News Live Updates: आतंकी तहव्वुर राणा की NIA कोर्ट में होगी वर्चुअल पेशी

                                                            सूत्रों के मुताबिक, 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की पटियाला हाउस कोर्ट में वर्चुअल पेशी की जाएगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे डायरेक्ट NIA कोर्ट परिसर में नहीं ले जाया जाएगा। NIA उसे अपनी कस्टडी लेकर पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि अधिकारी उसे सबसे पहले NIA हेडक्वार्टर लेकर जाएंगे। इस दौरान उसकी मेडिकल जांच होगी। फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

                                                              APRIL 10, 2025 / 3:51 PM IST

                                                              Tahawwur Rana News Live Updates: तहव्‍वुर राणा को थोड़ी देर में NIA कोर्ट में पेश किया जाएगा

                                                              सूत्रों के मुताबिक, 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्‍वुर राणा का केस दिल्ली की एक NIA कोर्ट में चलेगा। एनआईए तहव्‍वुर राणा को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। राणा को थोड़ी देर में दिल्ली की NIA कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। NIA कोर्ट के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। बताया जा रहा है कि, राणा की कोर्ट में वर्चुअली पेशी होगी। उससे जुड़े सभी दस्तावेज तैयार कर लिए गए हैं।

                                                                APRIL 10, 2025 / 3:41 PM IST

                                                                Tahawwur Rana News Live Updates: शिवसेना ने पीएम मोदी को दिया श्रेय

                                                                26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, "एक मुंबईकर के तौर पर मुझे बहुत खुशी है कि उसका(तहव्वुर हुसैन राणा) प्रत्यर्पण किया जा रहा है। यह 2019 से प्रधानमंत्री मोदी की लगातार बातचीत का नतीजा है, जब उन्होंने उसके प्रत्यर्पण के संबंध में अमेरिका को एक राजनयिक नोट सौंपा था... यह जीत उन सभी नागरिकों की है, जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को 26/11 हमले में खोया है... प्रधानमंत्री मोदी की सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सभी साजिशकर्ताओं को करारा जवाब मिले और शिवसेना से हमारी मांग यही होगी कि तहव्वुर राणा को सजा-ए-मौत मिले।"

                                                                  APRIL 10, 2025 / 3:22 PM IST

                                                                  Tahawwur Rana News Live Updates: NIA ने तहव्वुर राणा को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू की

                                                                  दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर उतरने के बाद, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 26/11 आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया को पूरा करने बाद NIA राणा को अपने हेडक्वार्टर लेकर जाएगी, जहां उसकी मेडिकल होगा। फिर उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

                                                                    APRIL 10, 2025 / 3:11 PM IST

                                                                    Tahawwur Rana News Live Updates: 'जब तहव्वुर राणा को होगी मौत की सजा...'

                                                                    तहव्वुर राणा के अमेरिका से भारत प्रत्यर्पण पर 26/11 मुंबई आतंकी हमले में जिंदा बचे नटवरलाल रोटावन ने कहा, "जब तहव्वुर राणा को मौत की सजा सुनाई जाएगी, तो भारत की जय-जयकार होगी। मैंने आतंकवादी कसाब की पहचान (मामले की सुनवाई के दौरान) की थी। प्रधानमंत्री मोदी जी शेर की तरह हैं। हमने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मारा। तहव्वुर राणा के बाद डेविड हेडली, हाफिज सईद होंगे...हम भारतीय हैं, हम डरते नहीं हैं।"

                                                                      APRIL 10, 2025 / 2:56 PM IST

                                                                      Tahawwur Rana News Live Updates: भारत पहुंचने पर तहव्वुर राणा के साथ पहले क्या होगा?

                                                                      तहव्वुर राणा को अमेरिका से ला रहा विशेष विमान दिल्ली में लैंड हो चुका है। अब यहां से NIA उसे अपनी हिरासत में लेगी। एयरपोर्ट से तहव्वुर राणा को सबसे पहले NIA हेडक्वार्टर ले जाएगा, जहां पहले उसका मेडिकल होगा। फिर यहां से उसे अदालत के सामने पेश किया जाएगा, जहा NIA कोर्ट से उसकी आधिकारिक तौर पर हिरासत की मांग करेगी।

                                                                      कोर्ट से हिरासत मिलने पर तहव्वुर राणा को दिल्ली की तिहाड़ जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में रखा जाएगा। वहां आला आधिकारी आज से ही उससे पूछताछ शुरू कर देंगे।

                                                                        APRIL 10, 2025 / 2:46 PM IST

                                                                        Tahawwur Rana News Live Updates: 16 साल बाद भारत लाया गया आतंकी तहव्वुर राणा

                                                                        मुंबई हमलों का आरोपी आतंकी तहव्वुर राणा आखिरकार 16 साल भारत पहुंच गया है। अमेरिका से उसे लेकर आ रहा विशेष विमान दिल्ली में लैंड कर गया है।

                                                                          APRIL 10, 2025 / 2:37 PM IST

                                                                          Tahawwur Rana News Live Updates: क्या बोले उज्ज्वल निकम?

                                                                          वरिष्ठ वकील और बीजेपी नेता उज्ज्वल निकम, जो 26/11 मुंबई हमले के मामले में विशेष सरकारी वकील थे, उन्होंने कहा, "यह पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया है। यह देखना महत्वपूर्ण है कि उसके खिलाफ क्या मामला दर्ज किया गया है। मैं अभी इसके बारे में बात नहीं करूंगा। मैं पूरी प्रक्रिया खत्म होने के बाद इस बारे में बात करूंगा।"

                                                                            APRIL 10, 2025 / 2:33 PM IST

                                                                            Tahawwur Rana News Live Updates: भारतीय एयर स्पेस में दाखिल हुई राणा का विमान

                                                                            तहव्वुर राणा को लेकर एक बहुत बड़ी जानकारी सामने आ रहा है। अमेरिका से मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को लेकर आ रहा विशेष विमान भारतीय एयर स्पेस में दाखिल हो चुका है और कुछ ही देर में दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर लैंड होगा।

                                                                              APRIL 10, 2025 / 2:16 PM IST

                                                                              Tahawwur Rana News Live Updates: तहव्वुर राणा कौन है?

                                                                              पाकिस्तानी मूल का कनाडाई कारोबारी तहव्वुर राणा ने 1990 के दशक में कनाडा जाने से पहले पाकिस्तानी सेना में बतौर डॉक्टर काम किया और 2000 के दशक की शुरुआत में वह कनाडा का नागरिक बन गया। कनाडा की नागरिकता हासिल करने के बाद, राणा शिकागो चला गया, जहां दूसरे कारोबार के अलावा, उसने एक इमिग्रेशन एजेंसी शुरू की, जिसके बारे में बाद में पता चला कि वह आतंकवादी गतिविधियों की साजिश रचने का एक तरीका था।

                                                                              2009 में, उसे मुंबई में 26/11 के आतंकवादी हमलों और पैगंबर के विवादित कार्टून पब्लिश करने वाले एक डेनिश अखबार के दफ्तर पर योजनाबद्ध हमले में उसकी भूमिका के चलते गिरफ्तार किया गया था।

                                                                              इससे पहले, एक अमेरिकी अदालत ने उसे मुंबई और डेनिश अखबार के दफ्तर पर हमले की योजना बनाने वाले आतंकवादी समूहों को मटेरियल सपोर्ट देने का दोषी पाया था।

                                                                                APRIL 10, 2025 / 1:50 PM IST

                                                                                Tahawwur Rana News Live Updates: पालम एयरपोर्ट पर पहुंचा दिल्ली पुलिस का बड़ा काफिला

                                                                                दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर हलचल तेज हो गई है, क्योंकि अब से कुछ ही देर में मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को लेकर अमेरिका से आ रहा एक विशेष विमान यहां लैंड होने वाला है। इससे पहले दिल्ली पुलिस की गाड़ियों का एक बड़ा काफिला पालम पहुंचा है। इस काफिले में एक एंबुलेंस, मोबाइल जैमर वैन और बुलेटप्रूफ गाड़ियां भी शामिल हैं।

                                                                                  APRIL 10, 2025 / 1:44 PM IST

                                                                                  Tahawwur Rana News Live Updates: पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने जताई खुशी

                                                                                  वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे और दूसरे विपक्षी दलों ने गुरुवार को 2008 के मुंबई आतंकवादी हमला मामले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण का स्वागत किया। शिंदे ने अहमदाबाद में मीडिया से कहा, "यह अच्छी बात है।" वे AICC अधिवेशन में शामिल हुए थे।

                                                                                  शिंदे 2012 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री थे, जब आतंकवादी हमला करने वाले पाकिस्तानी समूह के एकमात्र जीवित पकड़े गए आतंकवादी अजमल आमिर कसाब को पुणे की यरवदा जेल में फांसी दी गई थी।

                                                                                    APRIL 10, 2025 / 1:36 PM IST

                                                                                    Tahawwur Rana Extradition Live: तहव्वुर राणा के भारत आने के बाद क्या-क्या होगा?

                                                                                    जानकारी के मुताबिक, तहव्वुर राणा के भारत पहुंचते ही, सबसे पहले उसे दिल्ली में NIA हेडक्वार्टर में ले जाया जाएगा, जहां उसका मेडिकल टेस्ट होगा। इसके बाग उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और पेशी के दौरान NIA उसकी रिमांड की मांग करेगी।

                                                                                      APRIL 10, 2025 / 1:23 PM IST

                                                                                      Tahawwur Rana News Live Updates: पालम एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा

                                                                                      दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, क्योंकि मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को लेकर अमेरिका से आ रहा विशेष विमान अब से कुछ ही देर में में यहां लैंड करेंगा।

                                                                                        APRIL 10, 2025 / 1:21 PM IST

                                                                                        Tahawwur Rana Extradition Live: क्या बोले मुंबई पुलिस के अधिकारी

                                                                                        26/11 मुंबई आतंकी हमलों का मुकाबला करने वाली टीम का हिस्सा रहे रिटायर मुंबई पुलिस अधिकारी हेमंत बावधानकर ने कहा, "26/11 के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को वापस लाना NIA के लिए एक उपलब्धि है। हमें उम्मीद है कि उसे मृत्युदंड दिया जाएगा। हम दुनिया को एक कड़ा संदेश दे सकते हैं कि भारत पर बुरी नजर डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।"

                                                                                          APRIL 10, 2025 / 1:07 PM IST

                                                                                          Tahawwur Rana News Live Updates: मुंबई हमले में दो दोस्तों खोने वालों ने की ये मांग

                                                                                          लिबॉर्ड ग्रुप के चेयरमैन ललित कुमार डांगी, जिन्होंने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों में अपने दो दोस्तों को खो दिया था, उन्होंने तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर बोलते हुए कहा, "ताज होटल पर हुए हमले में मैंने अपने दो दोस्तों को खो दिया। जो लोग दोषी हैं, उन्हें जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए।"

                                                                                            APRIL 10, 2025 / 1:04 PM IST

                                                                                            Tahawwur Rana News Live Updates: फास्ट-ट्रैक सुनवाई की उम्मीद

                                                                                            तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील पिंकी आनंद ने कहा, "मुझे लगता है कि यह अच्छी स्थिति है कि हम उसे भारत प्रत्यर्पित करने में सफल रहे हैं। उसे कानून  के सामने पेश होना ही होगा...उम्मीद है कि न केवल न्याय होगा, बल्कि फास्ट-ट्रैक न्याय भी होगा।"

                                                                                              APRIL 10, 2025 / 1:02 PM IST

                                                                                              Tahawwur Rana News Live Updates: तहव्वुर राणा को दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा जा सकता है

                                                                                              मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित किया जा रहा है। जेल सूत्रों ने बताया कि भारत पहुंचने पर उसे तिहाड़ जेल के हाई सिक्योरिटी वार्ड में रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि जेल में सभी जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं। 64 साल का राणा पाकिस्तान में जन्मा कनाडाई नागरिक है और 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली उर्फ ​​दाऊद गिलानी का करीबी सहयोगी है। राणा को प्रत्यर्पण से बचने के उसके आखिरी प्रयास के विफल होने के बाद भारत लाया जा रहा है, क्योंकि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने उसका आवेदन खारिज कर दिया था।

                                                                                                APRIL 10, 2025 / 12:49 PM IST

                                                                                                Tahawwur Rana Extradition Live: दिल्ली की अदालत को मिले मुंबई हमलों से जुड़े रिकॉर्ड

                                                                                                अदालत के एक सूत्र ने बताया कि दिल्ली की एक अदालत को 26/11 मुंबई हमलों के कथित मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा के अमेरिका से भारत आने से पहले हमले के मुकदमे के रिकॉर्ड मिल गए हैं।

                                                                                                2008 के हमलों के मुख्य आरोपी राणा को गुरुवार को एक स्पेशल फ्लाइट से भारत लाया जा रहा है, क्योंकि प्रत्यर्पण से बचने का उसकी आखिरी कोशिश भी विफल हो गई थी। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने उसकी याचिका खारिज कर दी थी।

                                                                                                जिला न्यायाधीश विमल कुमार यादव की अदालत को ये रिकॉर्ड हाल ही में मिले, जो उन्होंने 28 जनवरी को मुंबई की एक अदालत के स्टाफ को रिकॉर्ड भेजने के निर्देश दिए थे। न्यायाधीश ने यह आदेश दिल्ली में NIA की ओर से दायर आवेदन के बाद दिया था, जिसमें मुंबई से रिकॉर्ड वापस लाने की मांग की गई थी।

                                                                                                  APRIL 10, 2025 / 12:42 PM IST

                                                                                                  Tahawwur Rana News Live Updates: पटियाला हाउस कोर्ट में सुरक्षा कड़ी

                                                                                                  अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद 26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा की पेशी से पहले पटियाला हाउस कोर्ट में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की गुरुवार को अदालत के सामने पेशी हो सकते है। इसी के मद्देनजर दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

                                                                                                  किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स और दिल्ली पुलिस कड़ी जांच कर रही है।

                                                                                                  NIA जज इस मामले की सुनवाई करेंगे। तिहाड़ जेल अधिकारियों ने अदालत के आदेश तक राणा के लिए एक हाई सिक्योरिटी वाला वार्ड तैयार कर लिया है। 64 साल के पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक और डेविड कोलमैन हेडली के साथी राणा को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से उसके खिलाफ अपील खारिज किए जाने के बाद प्रत्यर्पित किया गया था।

                                                                                                    APRIL 10, 2025 / 12:29 PM IST

                                                                                                    Tahawwur Rana Extradition Live: इन शर्तों पर तहव्वुर राणा का किया गया प्रत्यर्पण

                                                                                                    तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने CNN-News18 को बताया कि राणा के प्रत्यर्पण के बारे में अमेरिकी अधिकारियों को सामान्य आश्वासन दिए गए हैं।

                                                                                                    इन लोगों ने कहा कि इन सामान्य आश्वासनों में ऐसी शर्तें शामिल हैं जैसे कि उसे जेल में सुरक्षा दी जाएगी, भारत में हिरासत के दौरान उसे प्रताड़ित नहीं किया जाएगा, आदि।

                                                                                                    शर्तों में यह भी शामिल है कि उस पर केवल उन्हीं अपराधों के लिए मुकदमा चलाया जाएगा, जिनके लिए उसे प्रत्यर्पित किया गया है।

                                                                                                      APRIL 10, 2025 / 12:22 PM IST

                                                                                                      Tahawwur Rana Extradition Live: दयान कृष्णन डेविड हेडली से पूछताछ करने के लिए अमेरिका गए थे

                                                                                                      वरिष्ठ वकील दयान कृष्णन, जो तहव्वुर राणा के खिलाफ NIA की ओर से इस केस की पैरवी करेंगे, तत्कालीन NIA IG और SP के साथ डेविड कोलमैन हेडली से पूछताछ करने के लिए अमेरिका गए थे। हेडली से पूछताछ के बाद तैयार की गई रिपोर्ट आगे की जांच और उसके बाद चार्जशीट का आधार बनी। कृष्णन मुंबई हमलों के मामले में राणा के प्रत्यर्पण के कानूनी मोर्चे पर भारत के प्रयासों का नेतृत्व कर रहे हैं।

                                                                                                        APRIL 10, 2025 / 12:18 PM IST

                                                                                                        Tahawwur Rana Extradition Live: राणा की फांसी पाकिस्तान के लिए करारा तमाचा होगी

                                                                                                        ऑपरेशन ब्लैक टोरनेडो में हिस्सा लेने वाले पूर्व एनएसजी कमांडो सुरेंद्र सिंह ने कहा कि तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण भारत के लिए बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि जब राणा को हमलों में उसकी भूमिका के लिए फांसी दी जाएगी तो यह आतंकवाद और पाकिस्तान के लिए एक करारा तमाचा होगा।

                                                                                                        ऑपरेशन को याद करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवादी अच्छी तरह ट्रेंड थे और इसलिए मरीन कमांडो ताज होटल में एंटर नहीं कर सके।

                                                                                                          APRIL 10, 2025 / 12:16 PM IST

                                                                                                          Tahawwur Rana Extradition Live: JLN स्टेडियम मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 2 बंद

                                                                                                          जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 2, जो NIA हेडक्वार्टर के सामने है, उसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। तहव्वुर राणा के भारत आने के मद्देनजर NIA हेडक्वार्टर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। NIA राणा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की मांग कर सकती है।