Get App

तमिलनाडु में मंत्रियों को बांटे गए विभाग, CM विजय ने अपने पास रखी ये बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

मुख्यमंत्री विजय ने गृह, पुलिस और महिला एवं बाल विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास ही रखे हैं। वहीं, वरिष्ठ टीवीके नेता के.ए. सेंगोत्तैयान को वित्त विभाग के साथ पेंशन और पेंशन भत्ते की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, 61 वर्षीय नेता बुस्सी एन. आनंद को ग्रामीण विकास और जल विभाग सौंपा गया है। एन. आनंद को विजय का करीबी सहयोगी माना जाता है और जो टीवीके के संस्थापक नेताओं में शामिल हैं

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड May 16, 2026 पर 6:17 PM
तमिलनाडु में मंत्रियों को बांटे गए विभाग, CM विजय ने अपने पास रखी ये बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट
मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शनिवार को अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया।

तमिलनाडु की सत्ता संभालने के कुछ ही दिनों बाद मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शनिवार को अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं और पहली बार विधायक बने सदस्यों को अलग-अलग अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। लोक भवन की ओर से शनिवार (16 मई 2026) को जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने गृह और सार्वजनिक प्रशासन जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं।

सीएम विजय ने ये विभाग रखा अपने पास

मुख्यमंत्री विजय ने गृह, पुलिस और महिला एवं बाल विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास ही रखे हैं। वहीं, वरिष्ठ टीवीके नेता के.ए. सेंगोत्तैयान को वित्त विभाग के साथ पेंशन और पेंशन भत्ते की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, 61 वर्षीय नेता बुस्सी एन. आनंद को ग्रामीण विकास और जल विभाग सौंपा गया है। एन. आनंद को विजय का करीबी सहयोगी माना जाता है और जो टीवीके के संस्थापक नेताओं में शामिल हैं। उन्हें मंत्रियों के विभागों को राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने मंजूरी दे दी है। इससे साफ संकेत मिलता है कि नई सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को व्यवस्थित तरीके से तैयार किया है, जिसमें मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था और जनकल्याण से जुड़े अहम विभाग अपने पास रखे हैं।

जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें