Tamil Nadu Election: एक्टिंग से राजनीति में आए विजय तमिलनाडु के विधानसभा चुनावों के नतीजों में शानदार प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। उनकी पार्टी टीवीके 75 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। डीएमके 68 सीटों पर आगे चल रही है। एआईडीएमके तीसरे पायदान पर चल रही है।
विजय की टीवीके के इस प्रदर्शन ने कई लोगों को चौंकाया है। हालांकि, कुछ एग्जिट पोल में टीवीके के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई थी। एक्सिस माय इंडिया ने टीवीके को 98-120 सीटें मिलने का अनुमान जताया था।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि राज्य में फिर से वोटर्स ने किसी फिल्म स्टार की पार्टी को अपने दिए हैं। इससे पहले राज्य की राजनीति लंबे समय तक पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन और जयललिता की छाया में रही थी।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि विजय को महिलाओं और युवाओं का समर्थन मिला है। विजय की पार्टी का यह पहला चुनाव था। पहले चुनाव में इस तरह का प्रदर्शन बहुत कम दलों का रहता है। 29 अप्रैल को आए एग्जिट पोल में ज्यादातर एसेंजियों ने तमिलनाडु में डीएमके की सरकार बनने का अनुमान जताया था। लेकिन, उनके अनुमान गलत साबित हो रहे हैं।
पीपल पल्स, मैट्रीज और पी-एमएआरक्यू ने तमिलनाडु में डीएमके की सरकार बनने का अनुमान जताया था। राज्य में विधानसभा की कुल 234 सीटें हैं। राज्य में जमकर वोटिंग हुई थी। शहरी और ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं ने वोटिंग में दिलचस्पी दिखाई थी।