TET Paper Leak : एग्जाम के एक दिन पहले महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक, जानें अब कब होगी परीक्षा

Maharashtra TET Paper Leak : परिषद ने जारी सूचना में बताया कि नीट 2024 परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं के बाद इस बार कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। इसके बावजूद 27 जून की सुबह मिली गोपनीय जानकारी में पता चला कि भिवंडी में कुछ लोगों के पास टीईटी के प्रश्न पत्र से जुड़ी जानकारी मौजूद थी। इसके बाद परीक्षा को टालने का निर्णय लिया गया

अपडेटेड Jun 27, 2026 पर 3:02 PM
Maharashtra TET Paper Leak : महाराष्ट्र में पेपर लीक का बड़ा मामला सामने आया है।

Maharashtra TET Paper Leak : महाराष्ट्र में पेपर लीक का बड़ा मामला सामने आया है। राज्य में 28 जून को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का पेपर लीक हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र टीईटी का पेपर ठाणे से लीक हुआ। यह परीक्षा 28 जून को राज्यभर में करीब 1.82 लाख अभ्यर्थियों के लिए आयोजित होनी थी। हालांकि, प्रश्न पत्र लीक होने की आशंका सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया।

परिषद ने जारी सूचना में बताया कि नीट 2024 परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं के बाद इस बार कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। इसके बावजूद 27 जून की सुबह मिली गोपनीय जानकारी में पता चला कि भिवंडी में कुछ लोगों के पास टीईटी के प्रश्न पत्र से जुड़ी जानकारी मौजूद थी। इसके बाद परीक्षा को टालने का निर्णय लिया गया।

वेबसाइट पर मिलेगी नई तारीख की जानकारी


परिषद ने बताया कि गोपनीय सूचना मिलने के बाद भिवंडी पुलिस की मदद से तुरंत कार्रवाई की गई। जांच के दौरान बरामद किए गए कुछ सवाल टीईटी जून 2025 के असली प्रश्न पत्र से मिलते पाए गए। इसके बाद भिवंडी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। परिषद ने कहा कि ऐसी स्थिति में परीक्षा कराना उचित नहीं होगा, क्योंकि प्रश्न पत्र की गोपनीयता और परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठ सकते हैं। इसी वजह से 28 जून 2025 को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है।

परिषद ने यह भी बताया कि टीईटी परीक्षा की नई तारीख और अन्य जरूरी जानकारी जल्द ही उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के जरिए, 28 जून 2026 को पूरे महाराष्ट्र राज्य में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) 2026 आयोजित करने के लिए कुल 1028 केंद्र प्रस्तावित किए गए थे। NEET 2026 परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को ध्यान में रखते हुए, महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।