Tamil Nadu Election Results: थलापति विजय को तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए समर्थन की घोषणा कर कांग्रेस अपने ही सहयोगी पार्टियों के निशाने पर आ गई है। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) ने कांग्रेस को "पीठ में छुरा घोंपने वाला" करार दिया है। कांग्रेस ने MK स्टालिन के साथ अपना गठबंधन तोड़कर विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला किया है। DMK के प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने कहा कि TVK को समर्थन देने का कांग्रेस का एकतरफा फैसला है। तमिलनाडु में कांग्रेस के पांच विधायक हैं।
