12 जून की दोपहर को अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया के प्लेन के साथ हुए हादसे को लेकर टाटा ग्रुप (Tata Group) की ओर से बड़ा ऐलान किया गया है। ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने एक बयान के जरिए हादसे में मरने वालों के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है। बयान में कहा गया कि एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से हम बहुत दुखी हैं।
