Delhi Road Accident: बुधवार तड़के दक्षिण दिल्ली के सिरी फोर्ट के पास एक कार की टक्कर में एक टैक्सी चालक और एक यात्री की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान गिरजा लाल भारद्वाज (43) और रणजीत (30) के रूप में हुई है। सुबह करीब 4:20 बजे अगस्त क्रांति मार्ग पर दुर्घटना की सूचना PCR से मिली।
