दिल्ली में टेक-ऑफ के दौरान एयर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, रद्द की गई उड़ान

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'फ्लाइट AI2403 जो दिल्ली से कोलकाता के लिए 21 जुलाई को जानी थी, उसे टेक-ऑफ के दौरान पता चली एक तकनीकी खराबी के कारण आज शाम बाद में रवाना होने के लिए रीशेड्यूल किया गया है

अपडेटेड Jul 21, 2025 पर 10:39 PM
Story continues below Advertisement
विमान में 160 यात्री सवार थे और यह शाम 7:30 बजे उड़ान भरने वाला था

Air India Flight: सोमवार शाम को दिल्ली हवाई अड्डे पर कोलकाता के लिए उड़ान भरने से पहले एयर इंडिया की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। टेक-ऑफ के दौरान आई तकनीकी खराबी के कारण उड़ान को रद्द कर दिया गया। सूत्रों ने एएनआई को बताया कि विमान में 160 यात्री सवार थे और यह शाम 7:30 बजे उड़ान भरने वाला था, लेकिन इसे बाद के लिए शेड्यूल कर दिया गया है। इसके पीछे की वजह तकनीकी खराबी बताई गई है।

सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया

तकनीकी खराबी की बात सामने आने पर तत्काल प्रभाव से सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'फ्लाइट AI2403 जो दिल्ली से कोलकाता के लिए 21 जुलाई को जानी थी, उसे टेक-ऑफ के दौरान पता चली एक तकनीकी खराबी के कारण आज शाम बाद में रवाना होने के लिए रीशेड्यूल किया गया है। कॉकपिट क्रू ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन करते हुए टेक-ऑफ रद्द करने का फैसला किया। सभी यात्री विमान से उतर चुके हैं, और दिल्ली में हमारे ग्राउंड सहयोगी उनकी सहायता कर रहे हैं। इस अप्रत्याशित बाधा के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। एयर इंडिया में, हमारे यात्रियों की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है'।


आज सुबह मुंबई में रनवे से फिसला विमान

इससे पहले दिन में भारी बारिश के बीच कोच्चि से मुंबई आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर उतरते समय रनवे से फिसल गई थी। यात्रियों या क्रू में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।फ्लाइट AI2744 को सुबह लगभग 09:27 बजे हवाई अड्डे के रनवे पर उतरने के ठीक बाद रनवे से फिसलने की बात सामने आई। हालांकि विमान सुरक्षित रूप से गेट तक पहुंचने में कामयाब रहा, और सभी यात्री तथा क्रू सदस्य बिना किसी नुकसान के उतर गए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।