जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में प्रवासी मजदूरों पर आतंकियों ने की फायरिंग, एक की मौत, एक घायल

Kulgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को गोली मार दी। इस हमले में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, यह हमला कुलगाम के केल्लम इलाके में हुआ।

अपडेटेड Jul 31, 2026 पर 11:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में प्रवासी मजदूरों पर आतंकियों ने की फायरिंग

Kulgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को गोली मार दी। इस हमले में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, यह हमला कुलगाम के केल्लम इलाके में हुआ। यहां अज्ञात बंदूकधारियों ने मजदूरों पर अचानक गोली चला दी।

अधिकारी ने CNN-News18 को बताया, "कुलगाम के केलम इलाके में एक गैर-स्थानीय मजदूर की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। दोनों को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। उनमें से एक की चोटों के कारण मौत हो गई।"

मृतक की पहचान दीपक के तौर पर हुई है।


बता दें कि लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के प्रॉक्सी संगठन, 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित केलम में एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे, तभी उन पर आतंकियों ने हमला कर दिया। गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

सूत्रों ने बताया कि घायल मजदूर भूपिंदर कुमार की अभी सर्जरी हो रही है।

वहीं, हमले के बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं और आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

उपराज्यपाल ने हमले की निंदा की

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने डीजीपी नलिन प्रभात और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की। साथ ही उन्होंने सुरक्षा बलों को आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज करने और उन्हें खत्म करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।