IMD Yellow Alert: 21 अप्रैल तक 18 से अधिक राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, देखिए कहां-कहां होगी भारी बारिश

IMD Yellow Alert: देशभर के मौसम में इस समय बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 5 दिनों तक उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक अलग-अलग मौसमी गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

अपडेटेड Apr 17, 2026 पर 4:16 PM
Story continues below Advertisement
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, देखिए कहां-कहां होगी भारी बारिश

IMD Yellow Alert: देशभर के मौसम में इस समय बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से सामने आई 17 अप्रैल की ताजा प्रेस रिलीज के मुताबिक अगले 5 दिनों तक उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक अलग-अलग मौसमी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। देश के कई इलाकों में मौसम से जुड़े बदलाव को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग का आधिकारिक X पोस्ट


इन राज्यों में भारी बारिश और तूफान का असर

मौसम विभाग की लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में आसमान से आफत बरसने वाली है। अरुणाचल प्रदेश में 18 से 21 अप्रैल के बीच भारी वर्षा, बिजली गिरने और गरज के साथ तूफान का अलर्ट है। असम और मेघालय में 19 और 20 अप्रैल को भारी बारिश की संभावना है। सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 18 और 19 अप्रैल को भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। इसी तरह पूर्वोत्तर के दूसरे राज्यों नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 5 दिनों तक 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में ओलावृष्टि

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम में भी तब्दीली आएगी। पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में 19 अप्रैल तक मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ओले गिरने की संभावना है। वहीं, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 18 और 19 अप्रैल को ओलावृष्टि हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चल सकती है।

हीट वेव का असर कहां होगा, जानिए

जहां एक तरफ बारिश हो रही है, वहीं मध्य और पूर्वी भारत 'भट्टी' की तरह तप रहा है। 19 अप्रैल तक मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भीषण लू चलने का अलर्ट है। झारखंड में 19 से 21 अप्रैल के दौरान हीटवेव का प्रकोप देखने को मिलेगा। ओडिशा में 20 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है। मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा और तेलंगाना में 18 अप्रैल को हीटवेव की स्थिति रहेगी।

यह भी पढ़ें: IMD Heavy Rain Alert: 4 दिनों के भीतर इन 17 से अधिक राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, चेक करें मौसम का मिजाज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।