IMD Weather Alert: देशभर के मौसम का इस समय अजीब रंग देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाके सूरज की भीषण तपिश और जानलेवा लू की आग में भट्टी की तरह सुलग रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ देश के एक बहुत बड़े हिस्से पर आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश की आफत मंडरा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने आज सुबह के वेदर बुलेटिन में 22 मई के लिए एक बड़ा डबल अलर्ट जारी किया है।
