Delhi school bomb threat: दिल्ली के तीन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, साइबर टीम जांच में जुटी

Delhi school bomb threat: दिल्ली में गुरुवार सुबह कम से कम तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले, जिससे स्कूल परिसर में दहशत फैल गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस और कई एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों के मुताबिक, धमकियां CRPF पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल और डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल को भेजी गई थीं।

अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 1:05 PM
Story continues below Advertisement
Delhi school bomb threat: पुलिस दल, बम निरोधक दस्ते और खोजी दल परिसरों में तुरंत भेजे गए

Delhi school bomb threat: दिल्ली में गुरुवार सुबह कम से कम तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले, जिससे स्कूल परिसर में दहशत फैल गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस और कई एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि ये धमकियां CRPF पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल और डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल को भेजी गई थीं।

डीएफएस (दिल्ली अग्निशमन सेवा) अधिकारी ने जानकारी दी की "हमें तीन स्कूलों - द्वारका स्थित सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल, और पश्चिम एन्क्लेव स्थित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल - को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद एहतियात के तौर पर दमकल गाड़ियां और बचाव दल तुरंत संबंधित स्थानों पर भेजे गए।”

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल, बम निरोधक दस्ते और खोजी दल परिसरों में तुरंत भेजे गए, जबकि स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने निकासी और सुरक्षा व्यवस्था का समन्वय किया।

एहतियात के तौर पर छात्रों और कर्मचारियों को कक्षाओं से बाहर निकाला गया और पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और परिसरों की पूरी तरह से जांच की जा रही है।


पुलिस ने बताया कि साइबर टीमों को ई-मेल के स्रोत का पता लगाने और उनके डिजिटल रिकॉर्ड का विश्लेषण करने के लिए सतर्क कर दिया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "ई-मेल की जांच उनके स्रोत और प्रामाणिकता का पता लगाने के लिए की जा रही है। हम यह भी पता कर रहे हैं कि क्या इसी तरह की धमकियां अन्य संस्थानों को भी भेजी गई हैं।"

पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Railway News: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, कई रूटों पर चलेगी होली स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।