जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने एक ऑपरेशन में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। तीनों आतंकी पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। वहीं इस ऑपरेशन में एक खास हीरो सामने आया है। यह कोई सैनिक नहीं, बल्कि टायसन नाम का स्पेशल स्निफर डॉग है, जिसने गोली लगने के बाद भी अपना मिशन जारी रखा। गोली लगने से घायल टाइसन को तुरंत एयरलिफ्ट कर उधमपुर आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक उसकी स्थिति सामान्य बनी हुई है।
