West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 291 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि इसी सीट से भाजपा केनेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी चुनवा लड़ेंगे। सुवेंदु अधिकारी को भाजपा ने भवानीपुर और नंदीग्राम विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।
52 महिला उम्मीदवारों को मिला टिकट
तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करते हुए पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी ने बताया कि, पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए TMC के 291 उम्मीदवारों में 52 महिलाएं, 95 उम्मीदवार SC-ST और 47 अल्पसंख्यक समुदाय से शामिल हैं। TMC के प्रमुख उम्मीदवारों की बात करें तो, दम दम उत्तर सीट से चंद्रिमा भट्टाचार्य, कमरहटी सीट से मदन मित्रा, कोलकाता पोर्ट सीट से फिरहाद हकीम, बेलेघाटा सीट से कुणाल घोष और श्यामपुकुर सीट से डॉ. शशि पांजा को मैदान में उतारा गया है।
ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "उम्मीदवारों की सूची जारी करने से पहले, मैं बंगाल की जनता का धन्यवाद करती हूं। मैं 'मां माटी मानुष' और 'बांग्लार संस्कृति' को सभी को समर्पित करती हूं और 291 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करती हूं। मैं BJP से कुछ कहना चाहती हूं... आप डर क्यों रहे हैं? अगर आप लड़ना चाहते हैं तो मैदान में सही तरीके से उतरें। ECI, आपने तो कमाल का खेल खेला। BJP के पास कोई मौका नहीं है। इस बार पिछली बार के मुकाबले आपकी सीटें कम हो जाएंगी। यह पश्चिम बंगाल के अस्तित्व की लड़ाई है। बंगाल जीतेगा। 'दिल्ली का लड्डू' नहीं जीतेगा। "
बता दें कि, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का दो चरण में होगा। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को बाकी 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन 30 मार्च को जारी होगा और उम्मीदवार 6 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 7 अप्रैल को होगी और 9 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। दोनों चरणों की वोटिंग 23 और 29 अप्रैल को होगी, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी।