आज का मौसम 1 जून: IMD ने इन 12 राज्यों में दिया भारी बारिश का अलर्ट, 22 राज्यों में आंधी-तूफान और बवंडर, 80kmph स्पीड से टकराएगा थंडरस्क्वॉल

Weather Update: आज का मौसम तेजी से करवट ले रहा है। IMD ने सोमवार, 1 के लिए एक महत्वपूर्ण मॉर्निंग वेदर बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिन के मुताबिक देश के 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि ओडिशा में 80 किमी/घंटा की रफ्तार से प्रचंड थंडरस्क्वाॉल टकरा सकता है।

अपडेटेड Jun 01, 2026 पर 9:11 AM
Story continues below Advertisement
IMD ने इन 12 राज्यों में दिया भारी बारिश का अलर्ट, 80kmph स्पीड से टकराएगा थंडरस्क्वॉल

Weather Update: आज का मौसम तेजी से करवट ले रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार, 1 के लिए एक महत्वपूर्ण मॉर्निंग वेदर बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिन के मुताबिक देश के 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि ओडिशा में 80 किमी/घंटा की रफ्तार से प्रचंड थंडरस्क्वाॉल टकरा सकता है। कुल मिलाकर 22 राज्यों में आंधी-तूफान और बवंडर जैसी स्थिति रहने का अनुमान है। इधर मानसून भी अपनी रफ्तार पकड़ रहा है। अगले 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल और तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों सहित अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं।

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की ओर से जारी एक जून का पूरे भारत का वेदर मैप

WhatsApp Image 2026-06-01 at 9.04.53 AM


1 जून को इन 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक आज देश के इन हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात क्षेत्र, ओडिशा, केरल व माहे, लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट है।

80kmph की रफ्तार से टकराएगा बवंडर और गिरेंगे ओले

आज कई राज्यों में जान-माल को नुकसान पहुंचाने वाला थंडरस्क्वाॉल और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। ओडिशा में 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से थंडरस्क्वाॉल चल सकता है, जिसकी तीव्रता झोंकों में 80 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है। साथ ही ओले गिरने की भी संभावना है। छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, मध्य प्रदेश और विदर्भ में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज अलग-अलग स्थानों पर ओले गिरने की संभावना है।

22 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट

IMD ने देश के लगभग 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बिजली कड़कने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल (सिक्किम सहित), असम और मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण व गोवा, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप जैसे इलाके शामिल हैं।

तापमान का हाल: गर्मी से राहत या बढ़ेगा पारा?

मानसून के अगले 4-5 दिनों में केरल और तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों में इसके प्रवेश की उम्मीद है। उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में इस सप्ताह तापमान 6-8°C तक बढ़ सकता है। वहीं दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 4-5 दिनों में पारा 2-4°C गिरने के आसार हैं। बिहार में 4 से 6 जून के बीच भीषण लू चलने की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather Today: राजधानी में बारिश के बाद हवा हुई साफ, AQI पहुंचा 100 से नीचे, इस हफ्ते लू चलने के आसार नहीं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।