भारतीय रेलवे ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अहम सूचना जारी की है। जनवरी के दूसरे सप्ताह में इस रूट पर यात्रा करने की योजना बना रहे लोगों को थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है। रेलवे प्रशासन ने 11 और 12 जनवरी को कुछ पैसेंजर ट्रेनों के संचालन में बदलाव करने का फैसला लिया है, जिसके तहत कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। ये निर्णय रेलवे ट्रैक से जुड़े आवश्यक निर्माण कार्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। रेलवे का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी कारण अस्थायी रूप से ट्रेन सेवाओं को प्रभावित किया जा रहा है।
