Get App

Anjel Chakma: एंजेल चकमा पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी नेपाल में है फरार, देहरादून पुलिस ने शुरू की प्रत्यर्पण की प्रक्रिया

Anjel Chakma Death Case: आरोपियों ने एंजेल के भाई माइकल को 'चाइनीज मोमो' कहकर चिढ़ाया और नस्लीय गालियां दीं। जब एंजेल ने इसका विरोध करते हुए कहा कि 'वे भी भारतीय हैं,' तो आरोपियों ने उन पर चाकू और कड़े से हमला कर दिया

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jan 15, 2026 पर 4:01 PM
Anjel Chakma: एंजेल चकमा पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी नेपाल में है फरार, देहरादून पुलिस ने शुरू की प्रत्यर्पण की प्रक्रिया
24 वर्षीय एंजेल चकमा देहरादून में MBA अंतिम वर्ष का छात्र था। उसकी 26 दिसंबर को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई

Anjel Chakma Death: देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की नस्लीय टिप्पणी के बाद हुई हत्या के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। देहरादून पुलिस ने बताया है कि इस नृशंस हत्याकांड का मुख्य आरोपी यज्ञराज अवस्थी (22) नेपाल भाग गया है। पुलिस ने उसे वापस लाने के लिए प्रत्यर्पण की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 24 वर्षीय एंजेल चकमा, जो देहरादून में MBA अंतिम वर्ष का छात्र था, की 26 दिसंबर को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी।

'नस्लीय टिप्पणी' बनी विवाद की जड़

यह दुखद घटना 9 दिसंबर 2025 को शुरू हुई थी, जब एंजेल और उसका छोटा भाई माइकल स्थानीय बाजार जा रहे थे। आरोपियों ने माइकल को 'चाइनीज मोमो' कहकर चिढ़ाया और नस्लीय गालियां दीं। जब एंजेल ने इसका विरोध करते हुए कहा कि 'वे भी भारतीय हैं,' तो आरोपियों ने उन पर चाकू और कड़े से हमला कर दिया। हमलावरों ने भाइयों को पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। गंभीर रूप से घायल अंजल ने अस्पताल में 17 दिनों तक संघर्ष करने के बाद दम तोड़ दिया।

अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें