ई-कॉमर्स कंपनी मीशो के शेयरों में 24 जुलाई को दिन में 6 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर 177.60 रुपये के लो तक गया। बाद में लगभग 2 प्रतिशत गिरावट के साथ 185.25 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप घटकर 85600 करोड़ रुपये पर आ गया है। अप्रैल-जून 2026 तिमाही के दौरान कंपनी का घाटा कम होने के बावजूद शेयर में बिकवाली का दबाव है। तिमाही के दौरान मीशो का शुद्ध कंसोलिडेटेड घाटा सालाना आधार पर 54 प्रतिशत घटकर 132.83 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले घाटा 289.35 करोड़ रुपये था।
