जेवर एयरपोर्ट से दिल्ली IGI को जोड़ने के लिए बनाई जाएगी टनल? जानिए इसे लेकर क्या है तैयारी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की सहमति से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने दोनों शहरों के बीच बनने वाले इस टनल से ना सिर्फ एयरपोर्ट आने और जाने वाले लोगों को फायदा मिलेगा बल्कि, अन्य लोगों को भी फायदा होगा। अंडरग्राउंड टनल से ट्रैफ़िक में कमी आएगी और जल्द पहुंचने में मदद मिलेगी, ना सिर्फ एयरपोर्ट बल्कि भविष्य में इस टनल को गुरुग्राम तक जोड़ने की योजना है

अपडेटेड Jun 09, 2026 पर 3:01 PM
केंद्र सरकार, दिल्ली NCR में आपके सफर को और आसान बनाने के लिए एक बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।

केंद्र सरकार, दिल्ली NCR में आपके सफर को और आसान बनाने के लिए एक बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इस प्रोजेक्ट के तहत आने वाले दिनों में नोएडा एयरपोर्ट से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट आना आसान होगा। दिल्ली-NCR ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क को मजबूत करने की एक बड़ी कोशिश के तहत, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) को जोड़ने के लिए एक अंडरग्राउंड टनल बनाने का काम शुरू किया गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए शुरुआती स्टडी शुरू कर दी है।

 दिल्ली IGI को जोड़ने के लिए बनाई जाएगी टनल

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की सहमति से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने दोनों शहरों के बीच बनने वाले इस टनल से ना सिर्फ एयरपोर्ट आने और जाने वाले लोगों को फायदा मिलेगा बल्कि, अन्य लोगों को भी फायदा होगा। अंडरग्राउंड टनल से ट्रैफ़िक में कमी आएगी और जल्द पहुंचने में मदद मिलेगी, ना सिर्फ एयरपोर्ट बल्कि भविष्य में इस टनल को गुरुग्राम तक जोड़ने की योजना है।


यदि यह योजना मंजूरी पाती है, तो यात्रियों को दोनों एयरपोर्ट के बीच तेज और सुविधाजनक सफर का ऑपशन मिलेगा। इसके अलावा, दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के कई इलाकों में ट्रैफिक का दबाव कम हो सकता है, जिससे लोगों को जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

कई फेज में डेवलप होगा टनल

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्तावित टनल नेटवर्क को कई फेज में तैयार करने की योजना है। पहले फेज में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रास्ते गुरुग्राम से जोड़ने वाली टनल की फिजिबिलिटी का स्टडी किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस मार्ग के बनने से एयरपोर्ट तक पहुंचना आसान होगा और दिल्ली की कई व्यस्त सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव भी कम हो सकेगा। इसके बाद इस परियोजना का दायरा और बढ़ाया जा सकता है, ताकि एनसीआर के विभिन्न शहरों के बीच यातायात संपर्क को और मजबूत बनाया जा सके। इससे लोगों को तेज, सुविधाजनक और बेहतर सफर की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

प्रोजेक्ट के दूसरे फेज में इस टनल को तालकटोरा स्टेडियम से बढ़ाकर सराय काले खां तक ले जाने की संभावना पर स्टडी किया जाएगा। इसके बाद यह मार्ग दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा और चंदावली-जेवर लिंक रोड के माध्यम से नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक सीधी पहुंच उपलब्ध कराएगा। इस प्रस्तावित मार्ग के बनने से दिल्ली के दोनों प्रमुख हवाई अड्डों के बीच संपर्क बेहतर होगा। साथ ही यात्रियों और रोजाना सफर करने वाले लोगों का यात्रा समय भी कम हो सकता है, जिससे सफर अधिक तेज और सुविधाजनक बन जाएगा।

दिल्ली और एनसीआर के लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

इस टनल प्रोजेक्ट में लोगों की सुविधा के लिए कई प्रवेश और निकास मार्ग बनाए जाने की संभावना है। इससे अलग-अलग इलाकों से आने-जाने वाले लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

इस प्रोजेक्ट का एक प्रमुख एंट्री प्वाइंट तालकटोरा स्टेडियम के पास बनाने की योजना है। इसके चलते करोल बाग, पटेल नगर, राजेंद्र प्लेस, कनॉट प्लेस और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सीधा फायदा मिल सकता है। अधिकारियों का मानना है कि बेहतर सड़क नेटवर्क बनने से रोजाना दफ्तर जाने वाले लोगों, कारोबारी यात्रियों और हवाई सफर करने वालों का समय बचेगा। साथ ही वाहनों की ईंधन खपत भी कम होगी, जिससे सफर अधिक आसान और सुविधाजनक बन सकेगा।

न्यूज24 की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि तालकटोरा स्टेडियम को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और गुरुग्राम से जोड़ने वाली सुरंग सड़क की संभावना का अध्ययन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगले चरण में इस सुरंग को तालकटोरा स्टेडियम से सराय काले खां तक बढ़ाने की संभावना भी जांची जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।