Get App

चीन और तुर्की के बने पिस्टल, AK-47 और मैगजीन...भारत-पाक बॉर्डर पर मिला हथियारों का भंडार

बता दें कि, यह इलाका भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित है। अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह हथियारों की खेप पाकिस्तान से तस्करी करके लाई गई थी। इसका मकसद राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ना बताया जा रहा है। बरामद सामान में तीन AK-47 राइफलें, पांच मैगज़ीन, तुर्की और चीन में बनी दो पिस्तौलें, दो अतिरिक्त मैगज़ीन और 98 ज़िंदा कारतूस शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2026 पर 5:53 PM
चीन और तुर्की के बने पिस्टल, AK-47 और मैगजीन...भारत-पाक बॉर्डर पर मिला हथियारों का भंडार
पुलिस ने पाकिस्तान की सीमा पर खेतों से हथियार बरामद किए हैं।

पंजाब के जिला पठानकोट की पुलिस ने पाकिस्तान की सीमा पर खेतों से हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने सूचना पर सीमा से सटे नरोट जैमलसिंह इलाके में चेकिंग की। यहां से तीन AK-47, पांच मैगजीन, तुर्की और चाइना मेड एक-एक पिस्तौल, 2 मैगजीन, 98 कारतूस मिले हैं। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर पठानकोट ज़िले के नरोट जैमल सिंह इलाके से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।

तुर्की और चीन की बनी पिस्तौलें भी बरामद

बता दें कि, यह इलाका भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित है। अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह हथियारों की खेप पाकिस्तान से तस्करी करके लाई गई थी। इसका मकसद राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ना बताया जा रहा है। बरामद सामान में तीन AK-47 राइफलें, पांच मैगज़ीन, तुर्की और चीन में बनी दो पिस्तौलें, दो अतिरिक्त मैगज़ीन और 98 ज़िंदा कारतूस शामिल हैं। मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई हैं।

बॉर्डर पर हो रहा मूवमेंट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें