तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल लाने वाले TVK चीफ विजय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तमिलनाडु में इस बार किसी एक पार्टी को साफ बहुमत नहीं मिला, जिसके कारण सरकार बनाने को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव परिणामों में तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं विजय के सरकार बनाने की कोशिशों पर एक बड़ी रुकावट सामने आ सकती है। तमिलनाडु में कांग्रेस से समर्थन मिलने के बाद टीवीके चीफ एक्टर विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उन्होंने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर दावा पेश किया था। हालांकि अब खबर है कि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर विजय के दावों से संतुष्ट नहीं हैं।
