Twisha Sharma Death Case : मध्य प्रदेश के भोपाल में 31 साल की ट्विशा शर्मा की मौत का मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने जबलपुर के एक कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वहीं सरेंडर करने के साथ ही समर्थ सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बता दें कि, इससे पहले समर्थ सिंह के वकील ने अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली थी। इसके बाद ही तय हो गया था कि वह जल्दी ही कोर्ट में सरेंडर करेगा।अब उसने जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर किया।
