CCTV फुटेज से हुई छेड़छाड़...इन सवालों में उलझा पूरा केस! जानें पुलिस ने क्या दी जानकारी

Twisha Sharma Death Case : ट्विशा शर्मा के परिवार की ओर से वकील पीयूष कुमार तिवारी ने कहा कि ट्विशा के पिता नव निधि शर्मा और राज्य सरकार ने गिरिबाला सिंह को मिली ज़मानत रद्द करने की मांग की है। दोनों याचिकाओं को एक साथ जोड़ दिया गया है और मामले की सुनवाई दोपहर 2:30 बजे तय की गई है। वकील ने यह भी बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जांच का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। कोर्ट ने दोनों पक्षों से अपील की है कि वे मीडिया में ऐसा कोई बयान न दें

अपडेटेड May 25, 2026 पर 2:52 PM
Story continues below Advertisement
Twisha Sharma Death Case Updates: सामने आए CCTV फुटेज, परिजनों के दावे, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अस्पताल रिकॉर्ड एक-दूसरे से मेल नहीं खा रहे हैं।

Twisha Sharma Death Case: नोएडा की रहने वाली एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत का मामला इतना पेचीदा होता चला गया कि रोज नए खुलासे से लोग हैरान हो गए हैं। बीते 12 मई को भोपाल में ट्विशा शर्मा की मौत के बाद 24 मई को उनका अंतिम संस्कारप हुआ। 33 साल की पूर्व मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थीं।। परिवार ने इसे दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला बताया है, जबकि ससुराल पक्ष ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि ट्विशा नशे की समस्या से जूझ रही थीं। वहीं इस मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने एक नई जानकारी दी है।

CCTV से उलझी पूरा केस!

सामने आए CCTV फुटेज, परिजनों के दावे, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अस्पताल रिकॉर्ड एक-दूसरे से मेल नहीं खा रहे हैं। यही वजह है कि मामला और ज्यादा उलझता जा रहा है। ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने मीडिया से बातचीत में दावा किया था कि घटना वाली रात 10 बजकर 10 मिनिट पर ट्विशा की मां का फोन आया था। इसके बाद परिवार ट्विशा को लेकर रात 10:50 बजे तक एम्स पहुंच गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सबसे ज्यादा चर्चा अब CCTV फुटेज को लेकर हो रही है. फुटेज में शाम 7:20 बजे ट्विशा अकेले घर की छत पर जाती दिखाई दे रही हैं। इसके बाद रात 8:19 बजे तीन लोग उनकी बॉडी को नीचे लाते नजर आते हैं। वहीं AIIMS की पोस्टमार्टम रिपोर्ट रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विशा की बॉडी रात 12:05 बजे अस्पताल लाई गई थी।अब सवाल यह है कि अगर बॉडी 8:19 बजे नीचे लाई गई थी तो फिर अस्पताल पहुंचने और मौत की जानकारी के समय में इतना बड़ा अंतर कैसे है।


पुलिस ने दी ये जानकारी 

वहीं ट्विशा शर्मा की मौत मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि, आरोपी समर्थ सिंह से लगातार पूछताछ की जा रही है। उनकी मां गिरिबाला सिंह से भी सवाल-जवाब किए गए हैं। पुलिस की ओर से उन्हें तीन नोटिस भेजे जा चुके हैं। संजय कुमार ने साफ किया कि CCTV फुटेज के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जैसे ही जरूरी जानकारी और प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, यह मामला CBI को सौंप दिया जाएगा।

गिरिबाला सिंह के जमानत में पर उठे सवाल

ट्विशा शर्मा के परिवार की ओर से वकील पीयूष कुमार तिवारी ने कहा कि ट्विशा के पिता नव निधि शर्मा और राज्य सरकार ने गिरिबाला सिंह को मिली ज़मानत रद्द करने की मांग की है। दोनों याचिकाओं को एक साथ जोड़ दिया गया है और मामले की सुनवाई दोपहर 2:30 बजे तय की गई है। वकील ने यह भी बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जांच का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। कोर्ट ने दोनों पक्षों से अपील की है कि वे मीडिया में ऐसा कोई बयान न दें, जिससे निष्पक्ष जांच प्रभावित हो या जांच में किसी तरह की रुकावट आए।

समर्थ सिंह के परिवार का ये दावा

ट्विशा शर्मा के पति और इसव मामले में आरोपी समर्थ सिंह के वकील ज्ञानेंद्र शर्मा ने कहा कि मामले की कार्रवाई जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, उसकी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मीडिया में यह खबर चल रही है कि वकीलों ने केस छोड़ दिया है, लेकिन यह सही नहीं है। उनके मुताबिक, इस मामले में सीनियर वकील ही अदालत में पक्ष रखेंगे। वहीं, गिरिबाला सिंह की ओर से भी उनके वकील अदालत में बहस करेंगे।

CBI को सौंपा जाएगा ये मामला

वहीं ट्विशा शर्मा के परिवार के वकील ने ये भी जानकारी दी कि, एम्स दिल्ली की विशेष टीम ने ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, जिसे परिवार एक अहम और सकारात्मक कदम मान रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार को इस बात से भी संतोष है कि मध्य प्रदेश सरकार ने खुद इस मामले की CBI जांच की मांग की है। परिवार की सबसे बड़ी चिंता यही है कि केस जल्द से जल्द CBI को सौंपा जाए, ताकि निष्पक्ष और बिना किसी पक्षपात के जांच हो सके।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।