Twisha Sharma: मौत के 12 दिन बाद भी नहीं हुआ ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार...अब परिवार ने दी ये जानकारी

Twisha Sharma death case : ट्विशा शर्मा के चचेरे भाई आशीष शर्मा ने बताया कि परिवार पहले दिल्ली में अंतिम संस्कार करना चाहता था, लेकिन बाद में कुछ जरूरी कारणों की वजह से फैसला बदल दिया गया। आशीष शर्मा ने कहा, “हम चाहते थे कि अंतिम संस्कार दिल्ली में हो, लेकिन इतनी गर्मी में लंबा सफर करना सही नहीं लगता

अपडेटेड May 24, 2026 पर 2:47 PM
Story continues below Advertisement
Twisha Sharma Case: नोएडा की रहने वाली एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।

नोएडा की रहने वाली एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। यह मामला इतना पेचीदा होता चला गया कि रोज नए खुलासे से लोग हैरान हो गए हैं। बीते 12 मई को भोपाल में ट्विशा शर्मा की मौत के बाद अब तक उनका अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। मौत के करीब 12 दिन बीत जाने के बाद भी ट्विशा का शव AIIMS भोपाल की मोर्चरी में रखा हुआ है। बता दें कि, उनके शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका था क्योंकि उसके परिवार दूसरे पोस्टमार्टम की मांग की थी। वहीं आखिरकार ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार होने जा रहा है।

दूसरा पोस्टमॉर्टम पूरा 

परिवार वालों ने बताया कि ट्विशा शर्मा के शव का दूसरा पोस्टमॉर्टम पूरा हो चुका है। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार रविवार शाम को भोपाल में किया जाएगा। परिवार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, ट्विशा का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे भोपाल के भदभदा विश्राम घाट स्थित मुक्तिधाम में होगा। मामले की जांच में पारदर्शिता बनाए रखने की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी को देखते हुए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के निर्देश पर भोपाल एम्स (AIIMS) के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने ट्विशा का दूसरा पोस्टमॉर्टम किया।


भोपाल में होगा अंतिम संस्कार 

एएनआई से बातचीत में ट्विशा शर्मा के चचेरे भाई आशीष शर्मा ने बताया कि परिवार पहले दिल्ली में अंतिम संस्कार करना चाहता था, लेकिन बाद में कुछ जरूरी कारणों की वजह से फैसला बदल दिया गया। आशीष शर्मा ने कहा, “हम चाहते थे कि अंतिम संस्कार दिल्ली में हो, लेकिन इतनी गर्मी में लंबा सफर करना सही नहीं लगता। मेडिकल कारणों को ध्यान में रखते हुए परिवार ने भोपाल में ही अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया।” उन्होंने बताया कि ट्विशा को आज शाम 5 बजे अंतिम विदाई दी जाएगी।

परिवार ने दी ये जानकारी

आशीष शर्मा ने आगे कहा, “इस पूरी घटना के लिए आरोपी परिवार खुद जिम्मेदार है। अगर वे सच और ईमानदारी के साथ सामने आते हैं, तो उन्हें साफ-साफ अपनी बात रखनी चाहिए। अब किसी भी तरह का मुआवजा इस नुकसान की भरपाई नहीं कर सकता।” ट्विशा शर्मा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने कहा कि परिवार को अब भी उम्मीद है कि दूसरे पोस्टमॉर्टम से मामले की सच्चाई सामने आएगी और जांच पूरी पारदर्शिता के साथ होगी।

उन्होंने कहा, “हम सभी उम्मीद के साथ इंतजार कर रहे हैं। जांच में जितना समय लगेगा, उसी के अनुसार अंतिम संस्कार की तैयारी की जाएगी। यह बहुत बड़ा कदम है और हमें खुशी है कि जिस पारदर्शी जांच की मांग हम लगातार कर रहे थे, अब वह होती दिख रही है।”परिवार के एक अन्य सदस्य ने कहा कि पहले पोस्टमॉर्टम में कई कमियां थीं। उन्होंने भरोसा जताया कि दूसरी मेडिकल जांच से उन सवालों के जवाब मिल सकेंगे, जिनका पहले सही तरीके से पता नहीं चल पाया था।

परिवार के एक रिश्तेदार ने कहा, “पहले पोस्टमॉर्टम में कई कमियां थीं। हमें उम्मीद है कि दूसरे पोस्टमॉर्टम से उन बातों की सच्चाई सामने आएगी, जो पहली जांच में छूट गई थीं। न्यायपालिका का इस मामले में सक्रिय होना एक अच्छा संकेत है। अब जब सुप्रीम कोर्ट ने खुद इस मामले पर ध्यान दिया है, तो हमें भरोसा है कि कुछ न कुछ जरूर होगा।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।