नोएडा की रहने वाली एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत मामले ने तूल पकड़ लिया है।भोपाल में 31 साल की ट्विशा शर्मा की मौत को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच ट्विशा शर्मा का इलाज करने वाले साइकेट्रिस्ट पहली बार इस मामले में सामने आए हैं। हालांकि उन्होंने ट्विशा की मेडिकल हिस्ट्री यानी इलाज से जुड़ी जानकारी साझा करने से साफ इनकार कर दिया। डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी ने पुष्टि की कि ट्विशा शर्मा पहले उनके क्लिनिक में इलाज के लिए आई थीं। लेकिन उन्होंने कहा कि मेडिकल एथिक्स और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वह सार्वजनिक रूप से उनके इलाज के बारे में कोई जानकारी नहीं देंगे।
