12 मई को ट्विशा शर्मा की मौत के बाद अब भी कई सवालों के जवाब मिलने बाकी हैं। इस मामले में बीते दिनों कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आए। ट्वीशा शर्मा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह सीबीआई हिरासत में हैं। वहीं समर्थ सिंह इन दिनों सीबीआई की हिरासत में एक चर्चित जापानी अपराध-आधारित उपन्यास "बटर" पढ़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भोपाल में सीबीआई कस्टडी के दौरान उन्हें किताबें पढ़ने की अनुमति दी गई है और उन्होंने इस उपन्यास का बड़ा हिस्सा पढ़ लिया है।
