Nuh Accident: हरियाणा के नूंह में खौफनाक हादसा, 5 गाड़ियों की हुई टक्कर...दो लोग जिंदा जले

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। जानकारी के मुताबिक, थाना मोहम्मदपुर अहीर क्षेत्र में रविवार सुबह एक एक्सप्रेसवे पर 2 ट्रेलरों ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रहे एक कंटेनर और 2 ट्रक भी उनसे जा टकराए

अपडेटेड Jan 18, 2026 पर 3:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हरियाणा के नूंह में KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है।

हरियाणा के नूंह में KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा के नूह जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसके बाद ज़ोरदार क्रैश हुआ और आग लग गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। टक्कर के तुरंत बाद आग तेजी से फैल गई और कुछ ही पलों में गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं। मौके पर मौजूद लोग यह भयावह दृश्य देखकर हैरान और सदमे में रह गए।

हादसे में दो लोगों की हुई मौत

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। जानकारी के मुताबिक, थाना मोहम्मदपुर अहीर क्षेत्र में रविवार सुबह एक एक्सप्रेसवे पर 2 ट्रेलरों ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रहे एक कंटेनर और 2 ट्रक भी उनसे जा टकराए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रेलर हाई स्पीड पर थे, जिन्होंने तुरंत ब्रेक लगाए। इससे पीछे से आ रहे ट्रक ड्राइवर को संभलने तक मौका नहीं मिला और 5 वाहन एक-दूसरे से टकरा गए।


एक्सप्रेसवे पर लगा लंबा जाम

सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से ड्राइवर और उसके साथी को बाहर निकाला। दोनों की बॉडी पूरी तरह से जल चुकी थी। पुलिस ने दोनों के शवों को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों ट्रेलर के चालक मौके से फरार है। उनकी तलाश की जा रही है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से रास्ते से हटाया जा रहा है, ताकि यातायात बहाल किया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।