Get App

Hathras Rape Case: बेर खिलाने के बहाने दो नाबालिगों ने 9 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, POCSO एक्ट तहत केस दर्ज

Hathras Rape Case: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर 10 और 12 साल के दो लड़कों ने मिलकर एक 9 साल की बच्ची के बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को PTI को बताया कि यह घटना सिकंदरा राउ पुलिस थाना क्षेत्र में दोपहर करीब 2 बजे घटी।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 09, 2026 पर 2:28 PM
Hathras Rape Case: बेर खिलाने के बहाने दो नाबालिगों ने 9 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, POCSO एक्ट तहत केस दर्ज
बेर खिलाने के बहाने दो नाबालिगों ने 9 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

Hathras Rape Case: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर 10 और 12 साल के दो लड़कों ने मिलकर एक 9 साल की बच्ची के बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को PTI को बताया कि यह घटना सिकंदरा राउ पुलिस थाना क्षेत्र में दोपहर करीब 2 बजे घटी।

पुलिस के मुताबिक, चौथी कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग पीड़िता शुक्रवार को अपने गांव के पास के जंगल में चारा इकट्ठा करने गई थी। तभी दो लड़कों ने उसे बेर का लालच देकर गेहूं के खेत में ले गए।

पीड़ित बच्ची की मां ने दिया बयान

PTI ने पुलिस रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया, “खेत में घुसने के बाद, 10 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर लड़की को पकड़ रखा था, जबकि 12 वर्षीय लड़के ने उसके साथ बलात्कार किया।” यह रिपोर्ट पीड़िता की मां के बयान पर आधारित थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें