Kerala New Name: केंद्र सरकार ने केरल राज्य का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर 'केरलम' (Keralam) करने के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी केरल विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से पारित उस प्रस्ताव पर दी गई, जिसमें केंद्र से राज्य के नाम में संशोधन करने का आग्रह किया गया था। राज्य सरकार का तर्क है कि 'केरलम' इस क्षेत्र का मूल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नाम है, जिसे ब्रिटिश शासन के दौरान प्रशासनिक आसानी के लिए बदलकर 'केरल' कर दिया गया था।
