Get App

Unnao Rape Protests: 'तुरंत फांसी दी जानी चाहिए'; उन्नाव रेप मामले में दिल्ली HC के बाहर भारी प्रदर्शन, कुलदीप सेंगर की बेल खारिज करने की मांग

Unnao Rape Case Protests: उन्नाव रेप केस में बीजेपी से निकाले जा चुके पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सशर्त बेल देने के फैसले पर विवाद बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार (26 दिसंबर) को लोगों ने दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कोर्ट परिसर में नारे लगाए और बेल के आदेश का विरोध किया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Dec 26, 2025 पर 2:41 PM
Unnao Rape Protests: 'तुरंत फांसी दी जानी चाहिए'; उन्नाव रेप मामले में दिल्ली HC के बाहर भारी प्रदर्शन, कुलदीप सेंगर की बेल खारिज करने की मांग
Unnao Rape Case Protests: प्रदर्शनकारी कोर्ट परिसर के पास नारे लगाए और सेंगर के बेल के आदेश का विरोध किया

Unnao Rape Case Protests: उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मां सहित महिला कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े कई लोगों ने शुक्रवार (26 दिसंबर) को दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबित किए जाने के हाई कोर्ट के फैसले के कुछ दिनों बाद किया गया। प्रदर्शनकारी कोर्ट परिसर के पास नारे लगाए और सेंगर के बेल के आदेश का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां हाथ में लेकर उन्नाव बलात्कार पीड़िता के समर्थन में 'बलात्कारियों को संरक्षण देना बंद करो' जैसे नारे लगाए।

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (AIDWA) की कार्यकर्ताओं ने सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना और पीड़िता की मां के साथ मिलकर इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। पीड़िता की मां ने पीटीआई से कहा कि वह अपनी बेटी के साथ हुए अन्याय के विरोध में यहां आई हैं। उन्होंने कहा, "मैं पूरे हाई कोर्ट को दोष नहीं देती। लेकिन दो जजों के फैसले से हमारा भरोसा टूट गया है और मुझे गहरा आघात पहुंचा है।"

उन्होंने कहा कि पहले जजों ने उनके परिवार को न्याय दिलाया था, लेकिन अब आरोपी को जमानत दे दी गई है। पीड़िता की मां ने कहा, "यह हमारे परिवार के साथ अन्याय है। हम हाई कोर्ट का रुख करेंगे, मुझे उस पर पूरा विश्वास है।"

कोर्ट के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए पीड़िता ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को बताया, "आज कोर्ट में जो हुआ, उससे मैं बहुत दुखी हूं।" उन्होंने यह भी कहा कि सेंगर को दी गई बेल की शर्तों के बारे में जानने के बाद उसे बहुत असुरक्षित महसूस हो रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें