Unnao Rape Case: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार (24 दिसंबर) को उन्नाव रेप पीड़िता का सरेआम मजाक उड़ाया। दिल्ली में प्रदर्शन करने से जुड़े एक सवाल पर वह हंसने लगे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रही पीड़िता और उनके साथ वाले को अपने साथ उठा ले गई। इस पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उनका घर उन्नाव में है, तो वह दिल्ली में प्रोटेस्ट क्यों कर रही थी? यह कहते हुए वह ठहाके लगाकर हंसने लगे। सोशल मीडिया पर उनकी तीखी आलोचना हो रही है।
