उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गुरुवार 5 नवंबर को लखनऊ में प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों और सभी 75 जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, बेहतर उम्मीदवारों के चयन और समाज के कमजोर वर्गों के बीच वोटों की ताकत को लेकर जागरूकता बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
