UP Board 2026 10th Topper Marksheet: कशिश और अंशिका ने यूपी बोर्ड 10वीं में किया टॉप, इनकी मार्कशीट होश उड़ा देगी

UP Board 2026 10th Topper Marksheet: यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा इस साल 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा के लिए कुल 27,61,696 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से लगभग 24.5 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए

अपडेटेड Apr 23, 2026 पर 4:49 PM
Story continues below Advertisement
इस साल 10वीं कक्षा के 90.42% छात्र सफल हुए हैं

UP Board 10th topper marksheet: यूपी बोर्ड 2026 के नतीजों का आधिकारिक ऐलान हो चुका है। यूपी बोर्ड में इस साल खासकर हाईस्कूल के विद्यार्थियों का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है। बोर्ड की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही स्तरों पर सफलता का ग्राफ काफी संतुलित रहा है। इस साल 10वीं कक्षा के 90.42% छात्र सफल हुए हैं। 10वीं में इस बार सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने संयुक्त रूप से टॉप करते हुए रैंक 1 हासिल किया है। दोनों को 97.83 फीसदी नंबर आए हैं।

यहां नीचे देखिए यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स की पूरी लिस्ट

प्रथम स्थान (Rank 1 - ज्वाइंट टॉपर)- इस साल दो छात्राओं ने समान अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है:


कशिश वर्मा (KASHISH VERMA)

अंक प्रतिशत: 97.83%

रोल नंबर: 1260938803

विद्यालय: बाबूराम सावित्री देवी आई.सी. शेखपुर बिलौली बाजार पहला, सीतापुर।

UP Board 10th Topper Marksheet

अंशिका वर्मा (ANSHIKA VERMA)

अंक प्रतिशत: 97.83%

रोल नंबर: 1261740223

विद्यालय: द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर, बाराबंकी।

UP Board 10th Topper Marksheet

द्वितीय स्थान (Rank 2)

अदिति (ADITI)

अंक प्रतिशत: 97.50%

रोल नंबर: 1261740214

विद्यालय: द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर, बाराबंकी।

तृतीय स्थान (Rank 3 - संयुक्त विजेता)

तीसरे स्थान पर तीन विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई है:

अर्पिता (ARPITA)

अंक प्रतिशत: 97.33%

रोल नंबर: 1260938798

विद्यालय: बाबूराम सावित्री देवी आई.सी. शेखपुर बिलौली बाजार पहला, सीतापुर।

ऋषभ साहू (RISHABH SAHU)

अंक प्रतिशत: 97.33%

रोल नंबर: 1261336104

विद्यालय: लॉर्ड कृष्णा पब्लिक हाई स्कूल, उल्डन, झाँसी।

परी वर्मा (PARI VERMA)

अंक प्रतिशत: 97.33%

रोल नंबर: 1261740270

विद्यालय: द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर, बाराबंकी।

आपको बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं (हाईस्कूल) की परीक्षा इस साल 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा के लिए कुल 27,61,696 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से लगभग 24.5 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए। पिछले साल का रिकॉर्ड देखें तो हाईस्कूल का कुल पास प्रतिशत 89.55% रहा था।

मार्कशीट में नया क्या है?

इस साल यूपी बोर्ड ने मार्कशीट की सुरक्षा और प्रामाणिकता पर विशेष ध्यान दिया है। डिजिटल मार्कशीट पर एक यूनिक QR कोड दिया गया है। इसके जरिए कोई भी संस्थान छात्र की मार्कशीट को तुरंत स्कैन कर उसकी सत्यता की जांच कर सकेगा। इसके अलावा, 20 अंकों की OMR शीट का मूल्यांकन हाई-स्पीड स्कैनर से किया गया है, जिससे इस खंड में त्रुटि की संभावना शून्य हो गई है।

इनाम और लड़कियों का दबदबा

पिछले सात वर्षों के ट्रेंड को देखें तो लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। बोर्ड ने घोषणा की है कि हाईस्कूल के टॉपर्स को नकद पुरस्कार और लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट और मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट upmspresults.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।