UP Board 12th Topper Marksheet: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 का ऐलान कर दिया है। 12वीं की परीक्षा में एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। पहले, दूसरे और तीसरे रैंक पर पांचों लड़कियां ही हैं। 12वीं बोर्ड टॉपर शिखा वर्मा हैं। सीतापुर के बाबूराम सावित्री देवी स्कूल से पढ़ने वाली शिखा वर्मा को 97.60 फीसदी नंबर मिले हैं। सेकेंड रैंक पर क्रमशः नंदनी गुप्ता (97.20 फीसदी) और श्रेया वर्मा (97.20 फीसदी) हैं।
यहां नीचे देखिए 12वीं टॉपर शिखा वर्मा की मार्कशीट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में इस बार लगभग 26 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चली थी। पंजीकृत 25,76,082 छात्रों में से 1,26,082 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे। पिछले वर्ष इंटरमीडिएट का परिणाम 81.15% रहा था, और इस बार भी छात्रों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।
डिजिटल वेरिफिकेशन और सुरक्षा
बोर्ड ने इस बार मार्कशीट को हाई-टेक बनाते हुए उसमें QR कोड शामिल किया है। इससे फर्जी मार्कशीट के चलन पर रोक लगेगी और छात्र की जानकारी को कहीं भी तुरंत सत्यापित किया जा सकेगा। मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतते हुए ओएमआर शीट की जांच हाई-स्पीड स्कैनर से पूरी की गई है।
यूपी बोर्ड के इतिहास में पिछले कुछ वर्षों से लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से काफी बेहतर रहा है। इस साल भी टॉपर्स की सूची में छात्राओं के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। बोर्ड द्वारा घोषित मेरिट लिस्ट में आने वाले मेधावी छात्रों को लैपटॉप और नकद धनराशि से नवाजा जाएगा। छात्र अपना परिणाम upmspresults.nic.in पर रोल नंबर के जरिए देख सकते हैं।