UP Heat Wave Alert: यूपी में 23 से 26 अप्रैल तक इन जिलों में बहेगी भयंकर लू! IMD ने 60 जगहों के लिए जारी किया यलो अलर्ट
IMD Heat Wave Alert: सिर्फ UP ही नहीं, बल्कि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी 26 अप्रैल तक तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ने वाला है। बिहार के लिए मौसम विभाग ने 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत (असम, मेघालय, अरुणाचल) में भारी बारिश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है
MoneyControl News
अपडेटेड Apr 22, 2026 पर 6:00 PM
UP Heat Wave Alert: यूपी में 23 से 26 अप्रैल तक इन जिलों में बहेगी भयंकर लू! IMD ने 60 जगहों के लिए जारी किया यलो अलर्ट (PHOTO- AI Generated)
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का प्रकोप अब खतरनाक स्तर पर पहुंचने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और लखनऊ आंचलिक मौसम केंद्र ने अगले चार दिनों के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में भयंकर लू की चेतावनी जारी की है। पछुआ हवाओं के चलते पारा 45 डिग्री सेल्सियस की ओर बढ़ रहा है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है। प्रयागराज और वाराणसी जैसे जिलों में पारा पहले ही 44 डिग्री के पार जा चुका है और अब अगले 5 दिनों में इसमें 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है।
तारीख के अनुसार लू की चपेट में आने वाले जिले:
मौसम विभाग ने दिन-प्रतिदिन के आधार पर प्रभावित होने वाले जिलों की सूची जारी की है:
अगले दिन लू का असर और बढ़ेगा। लखनऊ, कानपुर, अयोध्या और गाजियाबाद समेत 52 जिलों में लू की चेतावनी है। इनमें प्रमुख रूप से बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, उन्नाव, बाराबंकी, अंबेडकर नगर, अलीगढ़, मथुरा, कासगंज, बरेली, शाहजहांपुर और हमीरपुर जैसे जिले शामिल हैं।
25 अप्रैल: सबसे खतरनाक दिन, 60 जिलों में चेतावनी
शनिवार 25 अप्रैल को लू अपने चरम पर होगी। ऊपर दिए गए जिलों के साथ-साथ मेरठ, बागपत, मुरादाबाद, रामपुर, झांसी, महोबा और जालौन में भी प्रचंड लू चलने की संभावना है।
26 अप्रैल: पूर्वी यूपी में जारी रहेगा प्रकोप
प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, अमेठी और सुल्तानपुर में लू का असर बना रहेगा।
मौसम विभाग के लखनऊ आंचलिक केंद्र की तरफ से जारी हीटवेव प्रभावित इलाकों की डेटवार लिस्ट नीचे देखिए
क्यों तप रहा है उत्तर प्रदेश?
IMD के मुताबिक फिलहाल कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र मौजूद नहीं है और आसमान पूरी तरह साफ है। लगातार चल रही गर्म पछुआ हवाएं जमीन को भट्टी की तरह तपा रही हैं। वाराणसी और प्रयागराज जैसे क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री ऊपर चल रहा है।
राहत की कब है उम्मीद?
मौसम विभाग ने एक उम्मीद की किरण भी दिखाई है। अगले 5 दिनों के भीषण टॉर्चर के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके असर से 27-28 अप्रैल के आसपास तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी से राहत मिल सकती है।
यूपी के साथ बिहार में भी ऑरेंज अलर्ट
सिर्फ UP ही नहीं, बल्कि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी 26 अप्रैल तक तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ने वाला है। बिहार के लिए मौसम विभाग ने 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत (असम, मेघालय, अरुणाचल) में भारी बारिश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।