SIR In UP: उत्तर प्रदेश में गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) अभियान जोरों पर है। इसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची से फर्जी, मृतक और दो जगह नाम वाले वोटरों को हटाकर सूची को शुद्ध करना है। इस अभियान के तहत मतदाताओं को जो फॉर्म दिया जा रहा है, उसमें कई अनिवार्य जानकारियां देनी होंगी। इसमें सबसे अहम है कि विवाहित महिलाओं को अपने मायके (माता-पिता के घर) से संबंधित जानकारी भी फॉर्म में उपलब्ध करानी होगी। इस प्रक्रिया से उन तमाम लोगों को चिह्नित किया जाएगा जिनके नाम एक से अधिक जगहों पर हैं या जो मृत हैं।
