ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच अमेरिका ने बुधवार को ईरान के एक युद्धपोत को श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास डुबो दिया। यह ईरानी युद्धपोत फ्रिगेट IRIS डेना भारतीय नौसेना की तरफ से आयोजित सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने के बाद विशाखापत्तनम से ईरान लौट रहा था। दूसरे विश्वयुद्ध के बाद पहली बार था जब अमेरिकी पनडुब्बी ने किसी युद्धपोत को टॉरपीडो से डुबो दिया था। वहीं इस घटना के बाद अब भारत ईरान दूसरे युद्धपोत IRIS LAVAN को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत ने लावन ( IRIS LAVAN) को अपने पोर्ट में ठहरने की अनुमति दी है।
