Get App

Budget Session: अमेरिका-ईरान जंग पर भारत का क्‍या रुख, जयशंकर कल संसद में देंगे जवाब

बता दें कि, शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने इस मामले पर संसद में विस्तृत चर्चा कराने की मांग की थी। पार्टी का कहना था कि सिर्फ सरकार की ओर से बयान देना पर्याप्त नहीं है और इस मुद्दे पर पूरी चर्चा होनी चाहिए। पीटीआई के अनुसार, कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद में विस्तृत चर्चा की मांग की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 08, 2026 पर 10:15 PM
Budget Session: अमेरिका-ईरान जंग पर भारत का क्‍या रुख, जयशंकर कल संसद में देंगे जवाब
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान युद्ध के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार को संसद में इस मुद्दे पर जानकारी देंगे।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान युद्ध के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार को संसद में इस मुद्दे पर जानकारी देंगे। वे सांसदों को क्षेत्र की मौजूदा स्थिति और भारत के रुख के बारे में बताएंगे। बता दें कि, सोमवार से संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। माना जा रहा है कि यह सत्र काफी हंगामेदार हो सकता है। सत्र की शुरुआत में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाए गए हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम एशिया में चल रहा संघर्ष भी संसद में बड़ा मुद्दा बन सकता है।

कल संसद में हो सकती है चर्चा 

बता दें कि, शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने इस मामले पर संसद में विस्तृत चर्चा कराने की मांग की थी। पार्टी का कहना था कि सिर्फ सरकार की ओर से बयान देना पर्याप्त नहीं है और इस मुद्दे पर पूरी चर्चा होनी चाहिए। पीटीआई के अनुसार, कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद में विस्तृत चर्चा की मांग की है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों और उसके बाद ईरान द्वारा खाड़ी देशों पर जवाबी हमलों के कारण पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। इसके अलावा हिंद महासागर में अमेरिकी नौसेना की गतिविधियों से भी हालात और गंभीर हो गए हैं। जयराम रमेश ने कहा कि इस मुद्दे पर संसद में पूरी और गंभीर चर्चा होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया के देशों में करीब 1 करोड़ भारतीय काम करते हैं, जिनकी जिंदगी, रोज़गार और सुरक्षा पर इस संकट का असर पड़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें