Get App

2.5 करोड़ की कार से 45 रुपये के गमले की चोरी! सीएम योगी ने ये किस्सा सुना जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने इसे “चोरी का नया मॉडल” बताया। उन्होंने कहा कि CCTV फुटेज में देखा गया कि फूलों का गमला चुराने के लिए एक महंगी लग्जरी कार का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा, “करीब 2.5 करोड़ रुपये की कार और उसका इस्तेमाल सिर्फ 45 रुपये का गमला चुराने के लिए किया गया

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड May 26, 2026 पर 7:52 PM
2.5 करोड़ की कार से 45 रुपये के गमले की चोरी! सीएम योगी ने ये किस्सा सुना जताई नाराजगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक संपत्ति की चोरी का मुद्दा उठाया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम में सार्वजनिक संपत्ति की चोरी का मुद्दा उठाया। सीएम योगी ने मंगलवार को चोरी के मामले पर नाराजगी भी जताई। बता दें कि, मंगलवार 26 मई को सीएम योगी ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह 413 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि लगभग 2.5 करोड़ रुपये की लग्जरी कार में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति को सीसीटीवी कैमरे में मात्र 45 रुपये का फूलदान चुराते हुए पकड़ा गया।

सीएम योगी ने जब सुनाया ये किस्सा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मंगलवार को चोरी के एक अनोखे मामले का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि करीब 2.5 करोड़ रुपये की लग्जरी कार में घूम रहे एक व्यक्ति को CCTV में सिर्फ 45 रुपये का फूलों का गमला चोरी करते हुए देखा गया। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और उसकी चोरी पर बात करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार शहरों को सुंदर बनाने के लिए लगाए गए सामान को नुकसान पहुंचाने या चोरी करने की इजाजत नहीं देगी।

उत्तर प्रदेश में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “हम लोग फूलों के गमले लगाते हैं और कोई महंगी कार में आता है और गमला उठाकर ले जाता है। उस कार में जितना पेट्रोल खर्च हुआ होगा, उतने में तो नया गमला खरीदा जा सकता था।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें